• संदर्भ:
    • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की विश्व आर्थिक परिदृश्य (World Economic Outlook) रिपोर्ट में 2026 में सबसे अधिक ऋण-जीडीपी अनुपात (Debt-to-GDP Ratio) वाले देशों का उल्लेख किया गया है।
  • मुख्य बिंदु:
    • IMF के अनुसार, 2025 में वैश्विक ऋण लगभग विश्व GDP का 94% था। इसके 2029 तक लगभग 100% तक पहुँचने की संभावना है।
    • सबसे अधिक ऋण-जीडीपी अनुपात वाले देश: जापान (204.4%), सिंगापुर (171.9%), सूडान (169.1%)।
    • भारत: वित्त वर्ष 2026-27 (BE) में भारत का ऋण-जीडीपी अनुपात 55.6% रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 (RE) में यह 56.1% था।
  • परिभाषा:
    • ऋण-जीडीपी अनुपात किसी देश के कुल सरकारी ऋण की तुलना उसके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) से करता है। इससे पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था के आकार की तुलना में उस पर कितना सरकारी ऋण है। 
Shares: