संबंधित पाठ्यक्रम

सामान्य अध्ययन–I: प्रारंभिक परीक्षा:  राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ।

संदर्भ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 प्रदान किए। इन पुरस्कारों के माध्यम से भारतीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संगठनों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता दी गई।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के बारे में

  • ये पुरस्कार खेलों में उत्कृष्टता एवं उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।
  • परंपरागत रूप से ये पुरस्कार 29 अगस्त को प्रदान किए जाते हैं। यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस तथा हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
    • हालाँकि, कोविड-19 महामारी के बाद से पुरस्कार समारोह की तिथि में बदलाव होता रहा है।
  • खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत मूल रूप से वर्ष 1991–92 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में की गई थी तथा अगस्त 2021 में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया।

प्रमुख राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025

  • खेल रत्न पुरस्कार नहीं: वर्ष 2025 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार हेतु किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया। ऐसा पिछली बार वर्ष 2014 में हुआ था।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी मिजोरम की पहली खिलाड़ी बनीं, जिन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • उनकी उपलब्धियों में वर्ष 2022 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक, वर्ष 2023 एवं 2024 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब तथा वर्ष 2026 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक शामिल हैं।
  • कोई क्रिकेटर नहीं: पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में किसी भी क्रिकेटर को शामिल नहीं किया गया। मोहम्मद शमी वर्ष 2023 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले अंतिम क्रिकेटर थे।
  • चयन प्रक्रिया: चयन समिति की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा ने की।
    • समिति के सदस्यों में भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट तथा पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम. एम. सोमैया शामिल थे।
    • पुरस्कारों की अंतिम सूची की घोषणा 18 अगस्त, 2026 को की गई तथा पुरस्कार 13 नवंबर, 2026 को प्रदान किए गए।
Shares: