संदर्भ:

इस वर्ष भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास, युद्ध अभ्यास के 20वें आयोजन की मेजबानी भारत कर रहा है।

‘युद्ध अभ्यास 2024’

  • यह युद्ध् अभ्यास 9 से 22 सितंबर, 2024 तक चलेगा।
  • वर्ष 2004 में इसकी शुरुआत के बाद से यह अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच बारी-बारी से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता रहा है।
  • अभ्यास स्थल: राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण नोड (बिंदु) पर।

उद्देश्य: 

  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत उप-परंपरागत परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना। 
  • यह अभ्यास एक अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आतंकवादी कार्रवाइयों के लिए संयुक्त प्रतिक्रिया, सहयोगात्मक योजना और क्षेत्र प्रशिक्षण तथा वास्तविक दुनिया के आतंकवाद-रोधी मिशनों के अनुकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

भाग लेने वाले रक्षा बल:

  • भारतीय सेना की टुकड़ी में राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन के 600 कार्मिकों के साथ-साथ अन्य शाखाओं और सेवाओं के कार्मिक शामिल हैं।
  • इसमें अमेरिकी सेना के अलास्का स्थित 11वें एयरबोर्न डिवीजन की 1-24 बटालियन का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिकी सैनिक, स्ट्राइकर इन्फैंट्री वाहनों और एम142 हिमारस (High Mobility Artillery Rocket System-HIMARS) जैसे उन्नत उपकरणों की तैनाती शामिल है। 
  • महत्व: रणनीति में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना, अंतर-संचालन और सौहार्द विकसित करना, तथा रक्षा सहयोग को बढ़ाना, भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना।

अमेरिका के साथ अन्य अभ्यास

  • वज्र प्रहार: सैन्य अभ्यास
  • मालाबार अभ्यास: नौसैनिक अभ्यास
  • कोप इंडिया: वायुसेना अभ्यास
  • रेड फ्लैग अभ्यास: वायु सेना अभ्यास

Also Read:

MSCI उभरते बाजार निवेश योग्य बाजार सूचकांक

Shares: