संबंधित पाठ्यक्रम:

सामान्य अध्ययन-3: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो- प्रौद्योगिकी, जैव- प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जागरूकता और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषय|

संदर्भ: 

हाल ही में, नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा यूरेनस की परिक्रमा कर रहे एक नए, 29वें चंद्रमा की खोज की घोषणा की।

अन्य संबंधित जानकारी

  • नासा के अनुसार, साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (SwRI) के नेतृत्व में एक टीम ने 2 फरवरी 2025 को चंद्रमा की पहचान की, जिससे ग्रह के ज्ञात उपग्रह परिवार की संख्या बढ़कर 29 हो गई।
  • नए चंद्रमा को अस्थायी रूप से ‘S/2025 U1’ नाम दिया गया है, और खगोलीय पिंडों को आधिकारिक नाम और पदनाम देने वाले अग्रणी प्राधिकरण, अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) द्वारा अभी तक इसका औपचारिक नामकरण नहीं किया गया है।

नए चंद्रमा- S/2025 U1 के बारे में 

  • ऐसा अनुमान है कि  चंद्रमा का व्यास केवल 10 किलोमीटर है जो अपेक्षाकृत छोटा है, जिसके कारण 1986 में ग्रह के पास से गुज़रने के दौरान भी नासा का वॉयेजर 2 प्रोब इसे नहीं देख पाया था|
  • यह यूरेनस के केंद्र से लगभग 35,000 मील या 56,000 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और ओफेलिया और बियांका (यूरेनस के अन्य चंद्रमा) की कक्षाओं के बीच स्थित है| यह ग्रह के भूमध्यरेखीय तल की ही परिक्रमा करता है।
  • यह नया चंद्रमा, सबसे बड़े चंद्रमाओं मिरांडा, एरियल, अम्ब्रिएल, टाइटेनिया और ओबेरॉन की परिक्रमा करने वाले छोटे चंद्रमाओं की जटिल प्रणाली का 14वां सदस्य है।
  • महत्व: यह खोज यूरेनस के चंद्रमा और ग्रह प्रणाली की समझ को बढ़ाती है, साथ ही नए चंद्रमा की कक्षा और विशेषताओं को निर्धारित करने के लिए निरंतर अवलोकन भी किए जा रहे हैं।

यूरेनस के बारे में

  • यूरेनस सूर्य से सातवां ग्रह है और एक ठंडा, नीला-हरा बर्फीला विशालकाय ग्रह है| इसका नाम आकाश के यूनानी देवता के नाम पर रखा गया है।
  • यह मुख्य रूप से पानी, अमोनिया और मीथेन से बना है, जिसमें हाइड्रोजन और हीलियम का घूमता हुआ वातावरण (Swirling Atmosphere) है जो इसे इसका विशिष्ट रंग देता है।
  • इसकी एक प्रमुख विशेषता इसका अत्यधिक अक्षीय झुकाव है, जिसके कारण यह अपनी ओर घूमता है, जिससे इसके ध्रुवों पर दशकों तक लगातार रोशनी रहती या अंधेरा छाया रहता है।
  • यूरेनस के 28 चंद्रमाओं में पाँच प्रमुख चंद्रमा, टाइटेनिया, ओबेरॉन, अम्ब्रिएल, एरियल और मिरांडा शामिल हैं, जिनकी खोज 1787 और 1948 के बीच हुई थी। इन्हें “साहित्यिक चंद्रमा” के रूप में जाना जाता है।
  • पहले दो चंद्रमा, टाइटेनिया और ओबेरॉन, 1787 में खोजे गए थे, जबकि 28वें चंद्रमा, S/2023 U1 की पहचान नवंबर 2023 में चिली के लास कैम्पानास वेधशाला में की गई थी।
  • यूरेनस के चंद्रमाओं के नाम पारंपरिक रूप से शेक्सपियर और अलेक्जेंडर पोप की कृतियों के पात्रों के नाम पर रखे गए हैं।

 जेम्स वेब अंतरिक्ष टेलीस्कोप (JWST) 

  • यह अब तक निर्मित सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष टेलीस्कोप है| इसे प्रारंभिक तारों और आकाशगंगाओं, ग्रह प्रणालियों के गठन का अध्ययन करने और बाह्यग्रहों के वायुमंडल का विश्लेषण करने हेतु अवरक्त प्रकाश में ब्रह्मांड का निरीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी (CSA) के सहयोग से 25 दिसंबर, 2021 को लॉन्च किया गया।
  • यह पृथ्वी से 1.5 मिलियन किलोमीटर (जिसे दूसरा लैग्रेंज बिंदु या L2 कहा जाता है) दूर सूर्य की परिक्रमा करता है|
  • दीर्घ तरंगदैर्ध्य के कारण यह प्रारंभिक ब्रह्मांड की जांच कर सकता है और धूल के बादलों के भीतर तारा और ग्रह प्रणाली के निर्माण का निरीक्षण भी कर सकता है।

स्रोत:
Zamin
Science
Science.Nasa

Shares: