• चर्चा में:
    • घोषणा: वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25 जनवरी 2026) को की गई थी।
    • प्रदान किए जाना: इन पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोहों में किया जा चुका है (विभिन्न चरणों में, जैसे मार्च, अप्रैल और मई/जून 2026 के दौरान)।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:
  • स्थापना: 1954
    • वर्ष 1978 – 1979 तथा 1993 – 1997 के दौरान पद्म पुरस्कार प्रदान नहीं किए गए।
    • यह पुरस्कार कोई उपाधि नहीं है और इसका उपयोग प्राप्तकर्ता के नाम के उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में नहीं किया जा सकता।
    • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 18(1) राज्य को सैन्य और शैक्षणिक उपाधियों को छोड़कर व्यक्तियों को उपाधियाँ प्रदान करने पर रोक लगाता है। 
    • भारत रत्न , पद्म विभूषण और पद्म श्री जैसे पुरस्कारों को छूट दी गई है क्योंकि वे असाधारण कार्य को मान्यता देते हैं। 
    • बालाजी राघवन बनाम भारत संघ (1996) में, अदालत ने फैसला दिया कि राष्ट्रीय पुरस्कार अनुच्छेद 18(1) के तहत उपाधि नहीं हैं।
  • पद्म पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया:
    • नामों की सिफारिशें पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की जाती हैं। इस समिति का गठन प्रत्येक वर्ष प्रधान मंत्री द्वारा किया जाता है और कैबिनेट सचिव इसकी अध्यक्षता करते हैं।   
    • आम लोग भी किसी व्यक्ति के नाम का सुझाव दे सकते हैं। हालांकि, कोई व्यक्ति अपने स्वयं के नाम की सिफारिश नहीं कर सकता।

विभिन्न क्षेत्र: पद्म पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।

पुरस्कार की श्रेणियां:
  • पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए।
  • पद्म भूषण: उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए।
  • पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए।
  • पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण सर्वोच्च है , उसके बाद पद्म भूषण और फिर पद्म श्री हैं।
  • पद्म पुरस्कार 2026:   
    • कुल पुरस्कार: 131 (2 युगल पुरस्कारों सहित)
    • महिला विजेता: 19
    • मरणोपरांत पुरस्कार: 16 
  • पद्म विभूषण: 5
    • श्री धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला – महाराष्ट्र
    • श्री केटी थॉमस – सार्वजनिक मामलों – केरल
    • सुश्री एन राजम  – कला – उत्तर प्रदेश।
    • श्री पी नारायणन – साहित्य और शिक्षा – केरल
    • श्री वी.एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामलों – केरल
  • पद्म भूषण: 13
    • अलका याग्निक (गायिका),
    • शिबू सोरेन (झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री),
    • ममूटी (अभिनेता)।
  • पद्म श्री: 113
    • रोहित शर्मा (क्रिकेटर),
    • आर. माधवन (अभिनेता),
    • हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट)।
वर्ष 2026 में मध्य प्रदेश की चार विशिष्ट हस्तियों को ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है:
  • श्री कैलाश चंद्र पंत: साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है।
  • डॉ. नारायण व्यास: उज्जैन के पुरातत्व विशेषज्ञ हैं, जिन्हें पुरातत्व के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु यह सम्मान मिला है।
  • श्री मोहन नागर: समाज सेवा और जल संरक्षण कार्यों के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है।
  • श्री भगवान दास रैकवार: सागर के मार्शल आर्ट कलाकार हैं, जिन्हें कला व खेल/मार्शल आर्ट के क्षेत्र में योगदान के लिए नवाजा गया है।
Shares: