संदर्भ  

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (ITU-WTSA) 2024 के दौरान इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 8 वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। 

अन्य संबंधित जानकारी

  • WTSA-24 का आयोजन 15 से 24 अक्टूबर 2024 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली  में किया जा रहा है।
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) भी 15  से 18 अक्टूबर तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है।
  • यह प्रथम बार है, जब आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए का आयोजन भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में किया जा रहा है।
  • नवंबर, 2020 में डब्ल्यूटीएसए-20 का आयोजन भारत के हैदराबाद में होने वाला था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे मार्च, 2022 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आईटीयू मुख्यालय में आयोजित किया गया।
  • संचार मंत्रालय के अनुसार, इसमें 160 से अधिक देशों के लगभग 3,300 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जो WTSA के इतिहास में सबसे अधिक भागीदारों को रेखांकित करता है।
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस, 2024 इंडिया मोबाइल कांग्रेस एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच है। यह उद्योग, सरकार और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ दूरसंचार  तंत्र में अन्य प्रमुख हितधारकों के लिए अभिनव समाधान, सेवाओं और अत्याधुनिक उपयोग के मामलों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रसिद्ध मंच बन गया है।
  • इसमें नवप्रवर्तक क्वांटम प्रौद्योगिकी और चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) में भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के साथ-साथ 6जी, 5जी के उपयोग, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक, सैटकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स  विनिर्माण को रेखांकित किया जाएगा। 
  • दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) इंडिया मोबाइल कांग्रेस की मेजबानी कर रहे हैं।विषय:  “भविष्य अब है”
  • वर्ष 2017 में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के पहले संस्करण का आयोजन किया गया था।

विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (WTSA)

  • डब्ल्यूटीएसए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के मानकीकरण कार्य के लिए शासी सम्मेलन है।
  • WTSA का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष में किया जाता है।  

दूरसंचार के लिए भारत की पहल

  • डिजिटल इंडिया कार्यक्रम द्वारा  4जी क्रांति को गति देना।
  • विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी उपकरण के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के इस्तेमाल को बढ़ावा देना। 
  • क्षेत्र में स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने हेतु उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PIL) कार्यक्रम शुरू करना।

सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी अंतराल को दूर करने हेतु लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) नेटवर्क  क्षमता का उपयोग करना  तथा यह सुनिश्चित करना कि सभी भारतीयों को तीव्र इंटरनेट सेवाओं तक पहुँच प्राप्त हो। अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ

  • आईटीयू सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICTs) के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है।
  • इसकी स्थापना 17 मई, 1865 को अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ संघ  के रूप में की गई थी।
  • आईटीयू एक विशेष समझौते के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र से जुड़ा हुआ है जो आईटीयू  को संयुक्त राष्ट्र-विशिष्ट एजेंसी के रूप में मान्यता देता है।  यह औपचारिक रूप से 1 जनवरी 1949 को लागू हुआ।
  • वर्तमान में, आईटीयू में 194 सदस्य देश और 1000 से अधिक कंपनियाँ, विश्वविद्यालय और अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठन शामिल हैं। 
  • आईटीयू का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जिनेवा है तथा इसके क्षेत्रीय कार्यालय प्रत्येक महाद्वीप पर हैं।
  • आईटीयू वैश्विक रेडियो स्पेक्ट्रम और सैटेलाइट ऑर्बिट्स (उपग्रह कक्षाओं ) आवंटित करता है, तकनीकी मानकों को विकसित करता है जो नेटवर्क और प्रौद्योगिकियों के कनेक्शन को सुनिश्चित करता है, और विश्व में कमज़ोर समुदायों तक  डिजिटल प्रौद्योगिकी सुनिश्चित करने  के लिए काम करता है। 
  • आईटीयू रणनीतिक योजना 2024-27: आईटीयू सदस्य देशों ने वर्ष 2024 से  2027 तक संघ के लिए दो रणनीतिक लक्ष्य निर्धारित किया है – सार्वभौमिक कनेक्टिविटी और सतत् डिजिटल परिवर्तन 

Also Read:

ग्रीनवाशिंग और भ्रामक दावों के विनियमन के लिए दिशानिर्देश

Shares: