संदर्भ:

यूक्रेन ने विश्व का पहला कृत्रिम बुद्धिमता अर्थात, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) राजनयिक तैनात किया है।

अन्य संबंधित जानकारी 

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने अपने डिजिटल प्रवक्ता के रूप में विश्व का पहला एआई-जनरेटेड अवतार पेश किया है, जिसका नाम है- विक्टोरिया शि।

  • “विक्टोरिया शि” नाम अंग्रेजी शब्द “Victory” (जीत) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए यूक्रेनी शब्द “श्टुचनिय इंटेलेक्ट” का एक संयोजन है।

एआई प्रवक्ता को मंत्रालय की ओर से पूर्व-तैयार आधिकारिक बयान देने के लिए निर्मित किया गया है, और इस कार्य को एआई द्वारा सृजित एक दृश्य अवतार का उपयोग करके किया जाता है। यह रूस के साथ यूक्रेन के युद्ध पर भी अपडेट प्रदान करेगी। 

शि का निर्माण गेम चेंजर्स नामक टीम द्वारा किया गया था, जिसने पूर्व में भी यूक्रेन में युद्ध से संबंधित सामग्री बनाई थी।

शि की आवाज़ और स्वर यूक्रेनी गायिका और टीवी सेलिब्रिटी रोज़ली नोम्ब्रे से प्रेरित हैं, उन्होंने अपनी आवाज़ और स्वर के निःशुल्क उपयोग पर सहमति व्यक्त की थी।

डीपफेक जैसे मुद्दों से निपटने के लिए, शि के साथ विशिष्ट क्यूआर कोड होगा, जो इसके बयानों को मंत्रालय की वेबसाइट पर आधिकारिक पाठ संस्करण से जोड़ेगा।

उद्देश्य

  • यूक्रेन द्वारा किए गए इस आविष्कार से रूस के साथ चल रहे युद्ध के दौरान राजनयिकों के लिए समय और संसाधनों की बचत होने की उम्मीद है और इससे उन्हें अपना ध्यान अन्य कार्यों पर केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
  • इस अवतार का निर्माण यूक्रेन द्वारा अपने विदेश मंत्रालय के कार्यों के निर्वहन में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने को प्रदर्शित करता है।

Also Read:

फ़िशिंग अटैक पर वेरिज़ोन की रिपोर्ट

Shares: