संदर्भ : 

भारत में प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

अन्य संबंधित जानकारी     

  • भारत के 10 वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day-NTD) के रूप में घोषित किया था।
  • यह दिवस वर्ष 1998 में भारतीय सेना द्वारा राजस्थान में किये गए पोखरण परमाणु परीक्षण के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (NTD) के उद्घाटन समारोह का आयोजन 11 मई, 1999 को प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा किया गया था। उसके बाद से भारत में प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (NTD) मनाया जाता है। 
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (NTD) के अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की भी घोषणा की गई।

इस वर्ष का विषय “स्कूलों से स्टार्टअप तक: नवप्रवर्तन के लिए युवा दिमागों को प्रज्वलित करना” (School to Startups – Inspiring Young Minds to Innovate) है, जिसे प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (Technology Development Board-TDB) द्वारा चुना गया। 

  • इस विषय का उद्देश्य युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें स्वयं का स्टार्टअप स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना है।  

इस दिवस का महत्व

  • यह तकनीकी नवाचार में वैश्विक नेता के रूप में राष्ट्र की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करता है।
  • इसका उद्देश्य वैज्ञानिक विचारों को विकसित करना और युवा पीढ़ी को प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
  • यह विकास के उत्प्रेरक के रूप में नवप्रवर्तकों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के अमूल्य योगदान को पहचानने का एक आदर्श अवसर प्रस्तुत करता है।

Also Read:

उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों पर वैश्विक रिपोर्ट -2024

Shares: