संदर्भ:

भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने #प्लेट्रू अभियान (PlayTrue Campaign) का आयोजन किया।  

अन्य संबंधित जानकारी

  • यह अभियान 15 से 30 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया गया, जिसमें 12,133 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • यह अभियान विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के प्ले ट्रू दिवस के उपलक्ष्य में संचालित किया गया तथा इसका उद्देश्य भारत में स्वच्छ खेल और डोपिंग रोधी प्रथाओं के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ाना था।
  • इस अभियान में डोपिंग रोधी विनियमों के सभी पहलुओं को कवर करने वाले जानकारीपूर्ण जागरूकता सत्र शामिल किये गए।
  • पेरिस 2024 ओलंपिक की प्रत्याशा में एक लचीला डोपिंग रोधी ढाँचा स्थापित करने की दिशा में सहयोग करने, अंतर्दृष्टि और रणनीतियों का आदान-प्रदान करने के लिए एथलीटों और हितधारकों के लिए यह अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में कार्य करता है।

डोपिंग

  • यह प्रतिस्पर्धी खेलों में प्रतिबंधित पदार्थों के उपयोग को संदर्भित करता है। 
  • प्रदर्शन-बढ़ाने वाली दवाएँ (PEDs) एथलीटों द्वारा अपने एथलेटिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं हेतु प्रयुक्त होने वाला एक अन्य शब्द है।  

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा)  

  • इसकी स्थापना वर्ष 1999 में डोपिंग-मुक्त खेल के लिए एक सहयोगात्मक विश्वव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र संस्था के रूप में की गई थी।
  • वाडा का प्रशासन और वित्तपोषण खेल आंदोलन और वैश्विक सरकारों के बीच समान साझेदारी पर आधारित है।
  • प्ले ट्रू दिवस की प्रेरणा वर्ष 2013 में वाडा द्वारा आयोजित एक शिक्षा सम्मेलन से मिली, जिसमें 17 लैटिन अमेरिकी देशों ने भाग लिया था।  

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा)

  • यह भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है।
  • नाडा भारत में विश्व डोपिंग रोधी संहिता, 2021 के अनुरूप डोपिंग रोधी कार्यक्रम को लागू करता है।
  • नाडा इंडिया स्वच्छ खेल प्रथाओं को सुनिश्चित करने, डोपिंग रोधी संसाधनों को साझा करने और निष्पक्ष खेल कार्यक्रम के संचालन की दिशा में संयुक्त प्रयासों को बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ मिलकर कार्य करता है।

अभियान का महत्व

  • यह अभियान नाडा भारत के एथलीटों, प्रशिक्षकों और पूरे खेल समुदाय को डोपिंग रोधी नियमों की गहन समझ प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • यह निष्पक्ष खेल की वकालत करने, डोपिंग को अस्वीकार करने और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देकर खेलों में सुचिता का समावेश करने का प्रयास करता है। 

Also Read:

एआई का स्याह पक्ष: पर्यावरणीय प्रभाव का विस्तार

Shares: