संदर्भ: 

हाल ही में, भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का दूसरा सत्र नाइजीरिया के अबुजा में आयोजित किया गया।  

अन्य संबंधित जानकारी    

  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में भारत के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नाइजीरिया संघीय गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त और वाणिज्य विभाग के आर्थिक सलाहकार ने अबुजा में अपने नाइजीरियाई समकक्षों के साथ एक संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का आयोजन 29.04.2024 से 30.04.2024 तक बैठक किया। 
  • जेटीसी की सह-अध्यक्षता स्थायी सचिव, संघीय उद्योग व्यापार और निवेश मंत्रालय, नाइजीरिया, राजदूत और अतिरिक्त सचिव, वाणिज्य विभाग द्वारा की गई।
  • भारत और नाइजीरिया वर्ष 2017 में द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों की समीक्षा के लिए भारतीय पक्ष से वाणिज्य सचिव और नाइजीरियाई पक्ष से स्थायी सचिव (व्यापार) के स्तर पर एक संयुक्त व्यापार समिति स्थापित करने पर सहमत हुए।
  • संयुक्त व्यापार समिति के अंतर्गत चर्चा किए गए सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस, फार्मास्यूटिकल्स, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली, विद्युत क्षेत्र और नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा, परिवहन, रेलवे, विमानन, एमएसएमई, विकास आदि शामिल है।
  • भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), एक्सिम बैंक ऑफ़ इंडिया और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के अधिकारी शामिल थे।
  • सीआईआई के नेतृत्व वाला एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल था, जिसमें विद्युत, फिनटेक, दूरसंचार, विद्युत मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल थे।

महत्व

  • दोनों देशों ने हाल के द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों के विकास की विस्तृत समीक्षा की।
  • दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार के साथ-साथ पारस्परिक रूप से लाभप्रद निवेश को बढ़ाने हेतु ध्यान केंद्रित करने वाले कई क्षेत्रों की पहचान की।
  • दोनों पक्ष द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली समझौते को शीघ्र ही अंतिम रूप देने पर सहमत हुए।

भारत-नाइजीरिया संबंध

  • नाइजीरिया भारत का एक प्रमुख भागीदार है, यह अफ्रीकी क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
  • भारत और नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्तीय वर्ष 2022-23 में 11.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
  • हालाँकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार घटकर 7.89 बिलियन डॉलर रहा।
  • भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में 27 अरब डॉलर का निवेश किया है। इनमें से लगभग 135 कंपनियाँ परियोजनाओं के निर्माण, वस्तुओं के विनिर्माण और सेवाएँ प्रदान करने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं।

Also read:

मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन ने ‘पृथ्वी के घूर्णन को धीमा किया

Shares: