संदर्भ: 

पद्म पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिश प्रक्रिया 1 मई को शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है।

मुख्य बाते

  • पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएँगी।
  • सरकार का लक्ष्य स्व-नामांकन सहित सभी नागरिकों से नामांकन को प्रोत्साहित करके पद्म पुरस्कारों को “जनता के पद्म” में बदलना है।
  • इसका प्रयोजन महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने हेतु गहन प्रयास करना हैं, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियाँ मान्यता के योग्य हैं तथा जो समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।

पद्म पुरस्कार

  • पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, जिसकी स्थापना वर्ष 1954 में की गई थी।
  • इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर की जाती है।
  • इन पुरस्कार के विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र (सनद) और एक पदक प्रदान किया जाता है।
  • एक वर्ष में दिए जाने वाले पुरस्कारों की कुल संख्या (मरणोपरांत तथा एनआरआई/विदेशियों/ओसीआई को दिए जाने वाले पुरस्कारों को छोड़कर) 120 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यह पुरस्कार किसी उपाधि के समान नहीं है और इसका इस्तेमाल पुरस्कार विजेताओं के नाम के साथ प्रत्यय या उपसर्ग के रूप में नहीं किया जा सकता है।

उद्देश्य

  • विभिन्न विषयों में व्यक्तियों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देना और उनका सम्मान करना।
  • भावी पीढ़ियों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने हेतु प्रेरित करना।
  • विभिन्न क्षेत्रों में भारत की समृद्ध विविधता और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना।

श्रेणियाँ

  • पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।
  • पद्म भूषण: उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा हेतु प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार।
  • पद्मश्री: विशिष्ट सेवा हेतु प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार।

क्षेत्र:

• इसे निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है:

  • कला (संगीत, साहित्य, रंगमंच आदि सहित)
  • सामाजिक सेवा
  • विज्ञान एवं अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) 
  • औषधि 
  • खेल
  • सिविल सेवा
  • सार्वजनिक कार्यों 
  • व्यापार और उद्योग
  • शिक्षा एवं अकादमिक

पात्रता 

  • जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।
  • डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।
  • असाधारण परिस्थितियों में मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किए जा सकते हैं।

नामांकन की प्रक्रिया   

  • जनता के लिए खुला है।
  • पद्म पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।
  • स्व-नामांकन भी स्वीकार किये जायेंगे।
  • नामांकित व्यक्ति की उपलब्धियों और योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी देना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया   

  • पद्म पुरस्कारों के लिए सभी नामांकनों की समीक्षा पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की जाती है, जिसका गठन प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है।
  • इस समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं तथा इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव तथा चार से छह प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं।
  • इन पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं के नाम का अंतिम अनुमोदन भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।
  • यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

Also Read :

आरबीआई ने उधारकर्ताओं के सुरक्षा उपायों को मजबूत किया

Shares: