संदर्भ 

हाल ही में, 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (ILD) मनाया गया।

महत्व

  • यह दिवस वैश्विक स्तर पर श्रमिकों के योगदान और उपलब्धियों को पहचानने के साथ-साथ श्रमिकों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
  • इसे प्रतिवर्ष 1 मई को भारत सहित 80 से अधिक देशों में मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत

  • अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत सबसे पहले 19वीं सदी के अंत में अमेरिका में मजदूरों द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान हुई थी।
  • वर्ष 1886 में, आठ घंटे के कार्य अवधि हेतु राष्ट्रव्यापी हड़ताल के स्मरण में 1 मई की तारीख को चुना गया था। इस हड़ताल के दौरान कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना को हेमार्केट अफेयर (Haymarket Affair) के नाम से जाना गया।
  • जहाँ तक भारत की बात है, यहाँ पहली बार 1 मई दिवस को  चेन्नई (मद्रास) में लेबर किसान पार्टी ऑफ़ हिंदुस्तान द्वारा 1 मई, 1923 को मनाया गया।

Also Read :

Shares: