संदर्भ:

नीति आयोग भारत के सबसे अविकसित क्षेत्रों यानी आकांक्षी क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाओं के प्रसार हेतु ‘सम्पूर्णता अभियान’ शुरू किया है।

अन्य संबंधित जानकारी

  • नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) के द्वारा 4 जुलाई से 30 सितंबर, 2024 तक 3 महीने तक संचालित होने वाला ‘संपूर्णता अभियान’ को आयोजित कर रहा है।
  • इस पहल का लक्ष्य आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों में “6 प्रमुख संकेतकों” में से प्रत्येक में परिपूर्णता हासिल करना है।
  • ‘सम्पूर्णता अभियान’ का उद्देश्य – इसका उद्देश्य आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत 112 आकांक्षी जिलों और 500 आकांक्षी ब्लॉकों के चिह्नित 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) में से प्रत्येक को पूरी तरह से प्राप्त करना है।

‘सम्पूर्णता अभियान’ के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉकों में चिन्हित 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतक हैं:

  • पहली त्रिमसिक अवधि में प्रसवपूर्व देखभाल (ANC) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत। 
  • ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जाँच कराने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत। 
  • ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जाँच किए गए व्यक्तियों का प्रतिशत। 
  • समेकित बाल विकास सेवाएँ (ICDS) कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषाहार आहार प्राप्त वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत। 
  • मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत। 
  • ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले परिक्रामी निधि (रिवोल्विंग फंड) प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूहों का प्रतिशत। 

‘सम्पूर्णता अभियान’ के अंतर्गत आकांक्षी जिलों में चिन्हित 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतक हैं:

  • पहली त्रैमासिक अवधि में प्रसवपूर्व देखभाल (ANC) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत। 
  • समेकित बाल विकास सेवाएँ (ICDS) कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत। 
  • 9 माह से 11 माह तक पूर्णतः प्रतिरक्षित बच्चों (बीसीजी+डीपीटी3+ओपीवी3+खसरा1) का प्रतिशत।
  • वितरित मृदा स्वास्थ्य कार्डों की संख्या।
  • माध्यमिक स्तर पर कार्यात्मक विद्युत सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत। 
  • शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह के दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने वाले स्कूलों का प्रतिशत। 

कार्यान्वयन रणनीति

  • जिले/ब्लॉक छह संकेतकों की परिपूर्णता प्राप्त करने हेतु 3 महीने की कार्य योजना बनाएंगे।
  • जिले/ब्लॉक माह के आधार पर प्रगति को ट्रैक करेंगे। 
  • जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन अभियान चलाए जाएंगे।
  • जिला अधिकारी समवर्ती निगरानी क्षेत्र का दौरा करेंगे।

आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के बारे में

  • देश के अपेक्षाकृत पिछड़े और दूरदराज के क्षेत्रों का तीव्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2018 में 112 जिलों को कवर करने वाले आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) का शुभारंभ किया गया था।
  • आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) के सफल होने के बाद वर्ष 2023 में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य पूरे देश के 500 ब्लॉकों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल और स्वच्छता, कृषि आदि जैसे कई क्षेत्रों में आवश्यक सरकारी सेवाओं की परिपूर्णता प्राप्त करना है।

Also Read:

प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना

Shares: