संबंधित पाठ्यक्रम:
सामान्य अध्ययन-3: विज्ञान और प्रौद्योगिकी- विकास और अनुप्रयोग तथा रोजमर्रा के जीवन पर उनके प्रभाव।
सामान्य अध्ययन -3: आईटी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों से संबंधित जागरूकता।
संदर्भ:
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम यागी को संयुक्त रूप से वर्ष 2025 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार उन्हें मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOF) के विकास में उनके उल्लेखनीय काम के लिए दिया गया है।
अन्य संबंधित जानकारी
- उनकी यह यात्रा 1989 में शुरू हुई जब रिचर्ड रॉबसन ने चार भुजाओं वाले अणु के साथ धनावेशित आयनों को संयोजित करके अनेक गुहाओं वाला एक क्रिस्टल बनाने का प्रयोग किया।
- 1992 और 2003 के बीच, सुसुमु कितागावा और उमर यागी ने इस क्षेत्र में अपने काम को आगे बढ़ाया| इस क्रम में कितागावा ने इन ढाँचों के माध्यम से गैस प्रवाह और उनके संभावित लचीलेपन का प्रदर्शन किया, जबकि यागी ने अत्यधिक स्थिर MOF विकसित किए जिन्हें विशिष्ट कार्यों के लिए संशोधित किया जा सकता था।
- तीनों ने बड़े स्थानों के साथ आणविक संरचनाएं बनाई हैं जिनके माध्यम से गैसें और अन्य रसायन प्रवाहित हो सकते हैं।
- अपनी संरचना में, धातु आयन आधारशिला के रूप में कार्य करते हैं जो लंबे कार्बनिक (कार्बन आधारित) अणुओं द्वारा जुड़े होते हैं।
- धातु आयन और अणु बड़े गुहाओं वाले क्रिस्टल बनाने के लिए आपस में संगठित होते हैं।
