संदर्भ:

हाल ही में, फिलिस्तीनी कार्यकर्ता इस्सा अमरो या ईसा अमरो (Issa Amro) को उनके संगठन यूथ अगेंस्ट सेटलमेंट्स (Youth Against Settlements-YAS) के लिए राइट लाइवलीहुड अवार्ड मिला है। 

अन्य संबंधित जानकारी

यूथ अगेंस्ट सेटलमेंट्स (YAS) समूह को यह पुरस्कार “इजरायल के अवैध कब्जे का  अहिंसक प्रतिरोध तथा शांतिपूर्ण तरीकों से फिलिस्तीन लोगों के अधिकारों को  बढ़ावा देने” के लिए दिया गया है। 

  • वर्तमान में, वेस्ट बैंक में लगभग 475,000 इजरायली  बस्तियाँ हैं। वर्ष 1967 में इजरायल के कब्जे के बाद से अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत इन बस्तियों को अवैध माना जाता रहा है।

यह अवॉर्ड फिलीपींस और मोजाम्बिक के दो कार्यकर्ताओं के अलावा यूके की एक अग्रणी अनुसंधान एजेंसी को भी दिया गया है।

यह अवॉर्ड वैश्विक पारिस्थितिक संकट के बीच स्थानीय नागरिकों, उनकी भूमि और संस्कृतियों की रक्षा करने तथा उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए फिलीपींस के स्थानीय कार्यकर्ता जॉन कार्लिंग (Joan Carling) को प्रदान किया गया।

जस्टिसा एम्बिएंटल (Justiça Ambiental) के निदेशक, मोजाम्बिक की पर्यावरण कार्यकर्ता अनाबेला लेमोस (Anabela Lemos) को शोषणकारी मेगा-परियोजनाओं का विरोध करने और पर्यावरण के संरक्षण की माँग  हेतु समुदायों को सशक्त बनाने के लिए सम्मानित किया गया।

  • यह  पहली बार  है जब मोजाम्बिक को यह पुरस्कार मिला है।

लंदन विश्वविद्यालय में स्थित फोरेंसिक आर्किटेक्चर को मानव और पर्यावरण अधिकारों के उल्लंघन  के लिए न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु डिजिटल फोरेंसिक विधियों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।

यूथ अगेंस्ट सेटलमेंट्स (YAS) के बारे में:

  • इस्सा अमरो ने वेस्ट बैंक पर इजरायली बस्तियों के विस्तार का विरोध करने के लिए यूथ अगेंस्ट सेटलमेंट्स (YAS) की स्थापना की। हालाँकि इजरायली बस्तियों के विस्तार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के द्वारा अवैध माना जाता है।
  • उनकी सक्रियता के कारण इजरायली सेना और फिलिस्तीनी प्राधिकरण दोनों ने इनके कई लोगों को हिरासत में लिया गया और यातनाएँ दी, जो  शांति और न्याय की वकालत करने वालों के सामने आने वाले खतरों को भी रेखांकित करता है।

राइट लाइवलीहुड पुरस्कार के बारे में 

  • राइट लाइवलीहुड पुरस्कार को “वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार” (Alternative Nobel Prize) के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1980 में स्वीडिश-जर्मन फिलांथ्रोपिस्ट जैकब वॉन उएक्सकुल (Jakob von Uexkull,) द्वारा उन प्रयासों को सम्मानित करने के लिए की गई थी, जिन्हें पारंपरिक नोबेल पुरस्कारों में शामिल नहीं किया गया है।
  • अब तक, इस अवॉर्ड से 77 देशों के  198 व्यक्तियों को सम्मानित किया है, जिन्होंने अभिनव समाधानों और साहसी प्रयास  के माध्यम से एक बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान किया हैं।

Also Read:

Shares: