संबंधित पाठ्यक्रम

सामान्य अध्ययन-3: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव आकलन।

संदर्भ:

सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी और ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण अफ्रीका की सबसे बड़ी झीलों में से एक में जल स्तर घटने से उस क्षेत्र में भूकंप की घटनाएँ बढ़ गई हैं।

अध्ययन के मुख्य निष्कर्ष

  • पिछले 6,000 वर्षों में, जलवायु परिवर्तन के कारण तुर्काना झील के जल स्तर में लगभग 100-150 मीटर तक की गिरावट आई है।
  • झील के स्तर में दीर्घकालिक गिरावट का कारण उस क्षेत्र में फॉल्ट स्लिप रेट (Fault Slip Rates) और भूकंपीय घटनाओं में वृद्धि है।
  • शोधकर्ताओं ने झील के नीचे 27 भ्रंशों पर फाल्ट थ्रो रेट (Fault Throw Rates) की जांच की और पाया कि
  • 74% का स्लिप रेट निम्न जल स्तर के साथ शुष्क अवधि के दौरान उच्च रहा।
  • केवल 11% की फॉल्ट स्लिप रेट में गिरावट आई।
  • चूंकि जलवायु परिवर्तन जल विज्ञान प्रणालियों को नया स्वरूप दे रहा है, इसलिए अध्ययन से संकेत मिलता है कि यह विवर्तनिक और ज्वालामुखीय गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि ऐसा भूवैज्ञानिक दृष्टि से लंबे समय के बाद होगा।

तंत्र

  • जब झील का जलस्तर गिरता है, तो भूपर्पटी हल्की हो जाती है, जिससे उस पर दबाव कम हो जाता है। इसका अर्थ है कि भ्रंश अधिक आसानी से खिसक जाते हैं और क्षेत्रीय ज्वालामुखियों के नीचे मैग्मा की मात्रा अधिक हो जाती है।
  • पृथ्वी की भूपर्पटी पर इस गहरे प्रभाव के कारण भ्रंश अधिक आसानी से खिसक सकते हैं, जिससे अधिक भूकंपीय गतिविधि और यहाँ तक कि भूकंप के समान स्थिति उत्पन्न होती है।

तुर्काना झील के बारे में

  • यह विश्व की सबसे बड़ी स्थायी रेगिस्तानी झील है, जिसकी लम्बाई लगभग 250 किमी. और चौड़ाई 30 किमी. है। यह उत्तरी केन्या में स्थित है।
  • आयतन के मामले में यह विश्व की चौथी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
  • इसे मानवता का पालना भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई मानव प्रजातियों के 2 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्म मिले हैं जिनके बारे में ऐसी धारणा है कि वे एक साथ निवास करते थे।
  • यह केन्या और इथियोपिया के बीच ग्रेट रिफ्ट वैली में स्थित है। ग्रेट रिफ्ट वैली एक ऐसा स्थान है जहाँ महाद्वीपीय प्लेट (Continental Plate) धीरे-धीरे विभाजित होकर एक दूसरे से दूर जाती है।
  • तुर्काना झील को पानी की आपूर्ति मुख्यतः ओमो नदी से होती है। इस नदी से झील में वर्ष में 90% जल की आपूर्ति होती है। इसके अतिरिक्त, तुर्कवेल और केरियो नदियों से भी झील में जल की आपूर्ति होती हैं, हालाँकि उनका संयुक्त जलप्रवाह ओमो नदी की तुलना में बहुत कम है।

Sources:
Down to Earth
New Scientist

Shares: