प्रसंग:

उत्तर प्रदेश सरकार पूर्वांचल के पहले हेरिटेज होटल के रूप में चुनार किले का विकास करने जा रही है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • यह पहल न केवल इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि राज्य में पर्यटन उद्योग के लिए नए क्षितिज भी खोलेगी।
  • हेरिटेज होटल का विकास PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर किया जाएगा।
  • MRS कंपनी, जो देशभर में कई हेरिटेज होटलों का संचालन करती है, चुनार किले का नवीनीकरण कर इसे एक हेरिटेज होटल में बदल देगी।
  • इस किले को 100 कमरों वाले हेरिटेज होटल में परिवर्तित करने और इसके मूल स्वरूप को संरक्षित रखने में लगभग ₹150 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
  • सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सरकार इस किले को उस कंपनी को सौंपेगी जो इसके पुनरुद्धार और संचालन की जिम्मेदारी लेगी।
  • पूर्वांचल का यह पहला बड़ा हेरिटेज होटल लगभग दो वर्षों में बनकर तैयार होने की संभावना है।
  • चुनार किले की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को देखने के साथ-साथ पर्यटक उत्तर प्रदेश की लोक कला, भोजन, हस्तशिल्प और जीवंत संस्कृति का भी अनुभव कर सकेंगे, जिससे राज्य की विशिष्ट पहचान वैश्विक स्तर पर उजागर होगी।
  • इस पहल से स्थानीय समुदाय को भी लाभ मिलेगा।
  • किले तक क्रूज के माध्यम से भी पहुँचा जा सकेगा, जिससे क्षेत्र में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
  • पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यहां वेलनेस सेंटर, बैंक्वेट हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
Shares: