संदर्भ:
कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (CMCH) में हाल ही में दो बच्चियों में कावासाकी रोग का पता चला है।
कावासाकी रोग का विवरण
- यह एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है जो छोटे बच्चों (5 वर्ष से कम उम्र) को प्रभावित करती है।
- इसमें तेज बुखार और पूरे शरीर में रक्त वाहिकाओं की सूजन होती है।
- यदि इसका तुरंत इलाज न किया जाए तो इससे गंभीर जटिलताएं, विशेषकर हृदय संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
- टोमिसाकु कावासाकी ने सबसे पहले वर्ष 1967 में जापान में इस बीमारी के बारे में वताया था और जापान के बाहर वर्ष 1976 में इसके शुरुआती मामले का पता हवाई में चला था।

लक्षण (प्रथम चरण में)
- तेज बुखार: आमतौर पर 5 दिनों से अधिक समय तक तेज बुखार रहता है और सामान्य दवाओं से भी ठीक नहीं होता है
- दाने: धड़ (शरीर) पर लाल, ऊबड़-खाबड़ दाने, जो अक्सर अन्य क्षेत्रों तक फैलते हैं।
- सूजी हुई लसिका ग्रंथियां: विशेष रूप से गर्दन में, आमतौर पर एक तरफ।
- लाल और फटे हुए होंठ: होठ सूखे और फटे हुए दिखाई दे सकते हैं।
- लाल, सूजे हुए हाथ और पैर: हथेलियों एवं तलवों पर लाल रंग दिखाई दे सकता है और बाद में उंगलियों के सिरे छिल सकते हैं।
- दूसरा चरण आमतौर पर बुखार शुरू होने के लगभग दो सप्ताह बाद शुरू होता है। इसके लक्षणों में हाथों और पैरों की त्वचा का छिलना, जोड़ों का दर्द, दस्त, उल्टी और पेट दर्द शामिल हो सकते हैं।
कारण
- कावासाकी रोग का सटीक कारण अज्ञात है।
- यह संभवतः आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारकों का संयोजन है।
- इसमें विषाणु (Viruses) की भूमिका हो सकती हैं, लेकिन किसी विशिष्ट विषाणु की पहचान नहीं की गई है।
जटिलताएँ
- हृदय संबंधी समस्याएं: सबसे गंभीर जटिलता, संभावित रूप से कोरोनरी धमनियों (हृदय को रक्त की आपूर्ति) को प्रभावित करती है। इससे एन्यूरिज्म (धमनी की दीवारों में उभार) और हृदय संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
- अन्य जटिलताओं में गुर्दे, यकृत और पित्ताशय जैसे अन्य अंगों की सूजन शामिल हो सकती है।
इलाज
- जटिलताओं को रोकने के लिए शीघ्र निदान और उपचार महत्वपूर्ण हैं।
- उपचार में आमतौर पर सूजन को कम करने के लिए अंतःशिरा इम्युनोग्लोबुलिन (IVIG) तथा बुखार और सूजन को नियंत्रित करने के लिए एस्पिरिन जैसी दवाएं शामिल होती हैं।
- कुछ मामलों में, अतिरिक्त दवाओं या प्रक्रियाओं की आवश्यकता हो सकती है।