• चर्चा में:

  • जी-20 शिखर सम्मेलन, 2025 का आयोजन जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में किया गया। 
  • G20 जोहान्सबर्ग लीडर्स डिक्लरेशन: सदस्य देशों ने 122-पैराग्राफ वाले घोषणा-पत्र पर सहमति बनाई, जिसमें जलवायु कार्रवाई, बहुपक्षीय सुधार और न्यायसंगत वैश्विक शासन से जुड़े संदर्भ शामिल हैं।
  • यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन था। 
  • इसकी थीम थी: एकजुटता, समानता, संधारणीयता (Solidarity, Equality, Sustainability)।

• ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:

  • उत्पत्ति: एशियाई वित्तीय संकट के बाद 1999 में वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए एक मंच के रूप में स्थापित किया गया।

                     2007 के वैश्विक आर्थिक और वित्तीय संकट के मद्देनजर जी-20 को राज्य/सरकार प्रमुखों के स्तर तक उन्नत किया गया था।

• स्थापना: वर्ष 1999 में। 

• सचिवालय: इस समूह का स्थायी सचिवालय नहीं है। 

• उद्देश्य: 

  • वैश्विक आर्थिक विकास के लिए सदस्यों के बीच स्थिरता एवं सतत विकास के लिए नीतिगत समन्वय स्थापित करना। 
  • वित्तीय संकटों को रोकने वाले नियमों को बढ़ावा देना। 
  • एक नई अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना का निर्माण करना। 

• सदस्य: 

  • जी20 एक अन्तः सरकारी मंच है जिसमें 19 सम्प्रभु राज्य (अर्जेंटीना,  ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम व अमेरिका) और यूरोपीय संघ एवं अफ़्रीकी संघ शामिल हैं। 
  • स्थायी अतिथि देश: स्पेन। 

• वार्षिक शिखर सम्मेलन: 

  • जी-20 शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष एक घूर्णनशील प्रेसीडेंसी (अध्यक्षता) के नेतृत्व में आयोजित किया जाता है। 
  • अध्यक्षता: वार्षिक रूप से रोटेशन के आधार पर। 
  • ट्रोइका: अध्यक्षता को वर्तमान-पिछले-अगले मेजबान देशों के समूह से बने ‘ट्रोइका’ द्वारा समर्थित किया जाता है। 

                    वर्ष 2024 के ट्रोइका में भारत-ब्राज़ील-दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। 

                    ये देश वैश्विक दक्षिण का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईबीएसए (IBSA), बेसिक (BASIC) तथा ब्रिक्स (BRICS) समूह का भी हिस्सा हैं।

  • 20वाँ जी-20 शिखर सम्मेलन, 2025 – दक्षिण अफ्रीका
  • 19वाँ जी-20 शिखर सम्मेलन, 2024 – ब्राजील

                थीम : एक न्यायसंगत विश्व एवं एक संधारणीय ग्रह का निर्माण (Building a Just World and a Sustainable Planet)

  • 18वाँ जी-20 शिखर सम्मेलन, 2023 – भारत 

                   थीम : “वसुधैव कुटुंबकम”, जिसका अर्थ है “विश्व एक परिवार है”।

  • 21वाँ जी-20 शिखर सम्मेलन, 2026 – संयुक्त राज्य अमेरिका। 
  • पहला सम्मेलन वर्ष 2008 में वाशिंगटन DC अमेरिका में हुआ था।  

• महत्व: 

  • G20 वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85%, वैश्विक व्यापार का 75% और वैश्विक निवेश का 80% प्रतिनिधित्व करता है, साथ ही AU (अफ़्रीकी संघ) के शामिल होने से पहले यह विश्व की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता था।

• निष्कर्षतः G-20 को एक अधिक समावेशी, जवाबदेह और कार्रवाई-उन्मुख मंच के रूप में विकसित होना होगा जो तेजी से बदलती दुनिया की विविध आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं का सही मायने में प्रतिनिधित्व करता हो।

Shares: