सम्बन्धित पाठ्यक्रम:

सामान्य अध्ययन I प्रारंभिक: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ।

संदर्भ:

हाल ही में दिव्या देशमुख ने FIDE महिला विश्व कप फाइनल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया।   

अन्य सम्बन्धित जानकारी           

• दिव्या देशमुख भारत की नवीनतम ग्रैंडमास्टर बन गई हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह चौथी भारतीय महिला हैं। इससे पूर्व यह प्रतिष्ठित उपाधि केवल तीन अन्य भारतीय महिलाओं—कोनेरू हंपी, हरिका द्रोणावल्ली और आर. वैशाली—ने प्राप्त की थी।                

• फाइनल मुकाबले में दिव्या ने अनुभवी शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हम्पी को टाई-ब्रेकर में हराया।  

• देश का कोई भी खिलाड़ी इससे पहले इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था, हरिका द्रोणावल्ली का 2023 क्वार्टर फाइनल में पहुंचना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।   

• दिव्या ने 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई किया है और साथ ही उन्हें विश्व कप का स्वर्ण पदक तथा 50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई।   

FIDE महिला विश्व कप के बारे में

• 2025 FIDE महिला विश्व कप 6 जुलाई से 28 जुलाई तक जॉर्जिया में आयोजित हुआ, जिसमें विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।  

• इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 46 विभिन्न फेडरेशनों की ओर से 107 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें वर्तमान की शीर्ष 20 में से 17 खिलाड़ी भी शामिल थीं। 

शतरंज के ग्रैंड मास्टर के बारे में

• ग्रैंडमास्टर एक शतरंज खिलाड़ी द्वारा अर्जित किया जाने वाला सर्वोच्च खिताब है। यह अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा दिया जाता है।

• शतरंज में अन्य खिताब भी हैं जैसे इंटरनेशनल मास्टर (IM), FIDE मास्टर (FM), और कैंडिडेट मास्टर (CM), साथ ही महिलाओं के लिए अलग खिताब भी हैं जैसे वुमन ग्रैंडमास्टर (WGM) और वुमन इंटरनेशनल मास्टर (WIM)।  

• ग्रैंडमास्टर बनने के लिए खिलाड़ी को कुछ विशिष्ट प्रदर्शन मानदंडों को टूर्नामेंट्स में पूरा करना होता है। 

• सामान्यतः, खिलाड़ी को कम-से-कम नौ राउंड वाले टूर्नामेंट्स में भाग लेना होता है, हालांकि विश्व कप, कॉन्टिनेंटल टीम चैम्पियनशिप या महिला विश्व चैम्पियनशिप जैसे कुछ आयोजनों में यह सीमा सात या आठ राउंड की हो सकती है। 

• GM नॉर्म (खिताब की ओर एक महत्वपूर्ण कदम) प्राप्त करने के लिए खिलाड़ी को अत्यधिक उच्च स्तर का प्रदर्शन करना होता है, जहाँ उसका परफ़ॉर्मेंस रेटिंग कम-से-कम 2600 हो। 

• ऐसे टूर्नामेंट्स में कम-से-कम एक-तिहाई खिलाड़ी पहले से ही ग्रैंडमास्टर होने चाहिए और प्रतियोगिता में तीन या अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लें, यह अनिवार्य होता है। 

• कुछ प्रतियोगिताएँ विशेष रूप से इस उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं कि खिलाड़ी को इन मानकों को पूरा करने में सहायता मिल सके। 

• अंततः GM का खिताब पाने के लिए खिलाड़ी को कम-से-कम 27 खेलों में तीन GM नॉर्म प्राप्त करने होंगे और किसी भी समय खिलाड़ी को FIDE रेटिंग 2500 तक पहुंचना होगा ।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE)  

• FIDE शतरंज खेल की शीर्ष नियामक संस्था है, जो सभी अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं का संचालन और नियमन करती है।  

• यह एक गैर-सरकारी संस्था के रूप में गठित की गई थी और वर्ष 1999 में इसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा एक वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। 

• मुख्यालय: FIDE का मुख्यालय वर्तमान में लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड में है, लेकिन इसकी स्थापना 1924 में पेरिस में हुई थी।

• आदर्श वाक्य: “Gens una sumus” (लैटिन भाषा में), जिसका अर्थ है “हम एक परिवार हैं।”

• यह फुटबॉल, क्रिकेट, तैराकी और ऑटो रेसिंग जैसे खेलों के शासी निकायों के साथ सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघों में से एक था।

• वर्तमान में यह सबसे बड़े खेल संघों में से एक है, जिसमें 201 देश राष्ट्रीय शतरंज संघों के रूप में सदस्य हैं।      

Source: 

https://indianexpress.com/article/explained/explained-sports/divya-deshmukh-can-win-the-fide-womens-world-cup-and-become-a-grandmaster-heres-why-its-significant-10150169

Shares: