संदर्भ 

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 07 मई, 2024 को नई दिल्ली में अपना 65वाँ स्थापना दिवस मनाया।

सीमा सड़क संगठन (BRO)

  • सीमा सड़क संगठन की स्थापना 1960 में हुई थी उस समय संगठन के पास केवल दो परियोजनाएँ – पूर्व में प्रोजेक्ट टस्कर (अब वर्तक) और उत्तर में प्रोजेक्ट बीकन थी।वर्तमान मे इस संगठन का 11 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विस्तार हो चुका है और इस समय सीमा सड़क संगठन 18 परियोजनाओं पर कार्य करने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन बन गया है। इसने अब ऊंचाई वाले और कठिन बर्फीले क्षेत्रों में अग्रणी बुनियादी ढांचा निर्माण एजेंसी के रूप में अपनी साख स्थापित कर ली है।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली। 
  • सीमा सड़क संगठन में रक्षा मंत्रालय के सीमा सड़क विंग और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) शामिल हैं।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीमा सड़क विकास बोर्ड (BRDB) का गठन किया। रक्षा मंत्री को उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। सीमा सड़क विकास बोर्ड का गठन विकास हेतु सड़क परियोजनाओं के समन्वय और क्रियान्वयन और रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया था।
  • सीमा सड़क संगठन भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों और भूटान, म्यांमार, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क विकसित करता है और उनका रखरखाव करता है।
  • सीमा सड़क संगठन उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर 9,000 फीट से 19,000 फीट तक की ऊंचाई पर सड़क निर्माण और रखरखाव कार्यों को निष्पादित करता है।
  • सीमा सड़क संगठन स्त्री-पुरुष समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने, महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिकाएं और अवसर प्रदान करने में अग्रणी रहा है। सीमा सड़क संगठन ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (Vibrant Villages Programme) के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सीमा सड़क संगठन की नवीनतम उपलब्धियाँ     

सीमा सड़क संगठन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल हैं:

  • सेला सुरंग,अरुणाचल प्रदेश ।
  • शिंकुन ला सुरंग में शुरू होने वाला निर्माण कार्य, इसके पूरी हो जाने के बाद यह विश्व की सबसे ऊँचाई वाले स्थान पर बनी सुरंग होगी।
  • बागडोगरा और बैरकपुर दो महत्वपूर्ण हवाई क्षेत्र परियोजनाओं को पूर्ण किया है।
  • हिमालय मे अवसंरचना परियोजनाएँ (जैसे, चार धाम मार्ग सड़क)।
  • हाल ही में, मुध एयरफील्ड परियोजना (Mudh Airfield Project) की आधारशिला रखी गई है। 

Also Read:

थैलेसीमिया दिवस

Shares: