संबंधित पाठ्यक्रम:    

सामान्य अध्ययन 2: अंतर्राष्ट्रीय संबंध         

सामान्य अध्ययन 3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव।  

संदर्भ: 

हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे पर सटीक हवाई हमले करने के लिए शनिवार को अपने B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर्स तैनात किए।

अन्य संबंधित जानकारी

  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान नामक तीन परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक मिशन की घोषणा की जिसमें तीन स्थानों को लक्ष्य बनाया गया, जिन्हें उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम का “क्राउन ज्वेल” कहा।
  • इसके बाद अग्रणी B-2 विमान ने फोर्डो स्थित परमाणु स्थल पर दो GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनीट्रेटर (MOPs),  गिराए, जिन्हें “बंकर बस्टर” बम भी कहा जाता है। 

B-2 स्पिरिट बॉम्बर  

  • B-2 स्पिरिट को शीत युद्ध के दौरान नॉर्थरॉप ग्रुम्मन द्वारा विकसित किया गया था।
  • अमेरिका ने इस विमान की लगभग 21 इकाइयाँ निर्मित की हैं, और प्रत्येक इकाई की अनुमानित लागत 2.1 अरब डॉलर है। 
  • यह एक अत्यंत उन्नत स्टेल्थ बमवर्षक विमान है, जिसे शत्रु क्षेत्र की वायुसीमा भीतर गहराई तक हमला करने के लिए तैयार किया गया है।  
  • अपनी चमगादड़ जैसी आकृति और रडार-अवशोषक सामग्री के कारण B-2 विमान रडार की पकड़ से लगभग बाहर रहता है — रडार पर इसकी उपस्थिति किसी छोटे पक्षी जैसी प्रतीत होती है।
  • यह विमान दो पायलटों द्वारा संचालित किया जाता है, और इसमें उच्च स्तर की स्वचालित प्रणाली होती है, जो पायलटों का कार्यभार और जोखिम दोनों को कम करने में सहायक होती है। 

B-2 स्पिरिट बॉम्बर की मुख्य विशेषताएं  

B-2 की स्टेल्थ क्षमता, लंबी दूरी की मारक क्षमता और भारी पेलोड इसे अत्यधिक सुरक्षित एवं गहराई में स्थित ठिकानों पर हमले के लिए आदर्श बनाते हैं।  

B-2 बिना ईंधन भरे 6,000 नॉटिकल मील (11,000 किलोमीटर) से अधिक की दूरी तय करने में सक्षम है, जिससे यह लंबी दूरी के अभियानों को अंजाम दे सकता है।  

इसकी कुल पेलोड क्षमता 40,000 पाउंड (18,144 किलोग्राम) से अधिक है, जिसमें पारंपरिक और परमाणु हथियार दोनों शामिल हैं। यह अमेरिका की परमाणु ट्रायड के अंतर्गत अधिकतम 16 B83 परमाणु बम ले जाने में सक्षम है। 

इस बमवर्षक विमान को दो सदस्यीय दल — एक पायलट और एक मिशन कमांडर — द्वारा संचालित किया जाता है। 

इसकी फ्लाइंग विंग डिज़ाइन और इसकी स्टेल्थ विशेषताएँ—जिसमें न्यून रडार, इंफ्रारेड, ध्वनिक और विद्युत-चुंबकीय संकेत शामिल हैं—इसे रडार और अन्य निगरानी प्रणालियों से पकड़ पाना बेहद कठिन बना देती हैं; रडार पर इसकी छवि एक छोटे पक्षी जैसी प्रतीत होती है।   

MOP के अतिरिक्त, B-2 कई पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है। इनमें शामिल हैं: 

  • JDAMs (जॉइंट डायरेक्ट अटैक म्यूनिशन्स): GPS-निर्देशित बम, जो निश्चित लक्ष्यों पर अत्यधिक सटीकता से हमला करने में सक्षम होते हैं।
  • JSOW (जॉइंट स्टैंडऑफ वेपन्स): ग्लाइड बम जिन्हें दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली की सीमा से बाहर रहते हुए लक्ष्यों को भेदने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • JASSM और JASSM-ER (जॉइंट एयर-टू-सर्फेस स्टैंडऑफ मिसाइल्स): लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलें, जिनमें विस्तारित दूरी वाला संस्करण 500 मील (805 किलोमीटर) दूर से लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।    
Shares: