संदर्भ:

हाल ही में, महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किया गया है।

अन्य संबंधित जानकारी:

  • यह सम्मान 8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान, लगभग पांच दशकों से भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देता है।
  •  पुरस्कार की घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की, जिन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को  एक प्रतिष्ठित अभिनेता और एक समर्पित परोपकारी व्यक्ति के रूप में दोहरी विरासत पर जोर दिया । 

दादा साहब फाल्के पुरस्कार: 

  • भारत सरकार ने वर्ष 1969 में भारतीय सिनेमा में दादा साहब फाल्के के योगदान को याद करने के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत की थी।
  • दादा साहब फाल्के ने वर्ष 1913 में  पहली भारतीय  फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्देशन किया था। 
  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत के सिनेमा जगत का सर्वोच्च सम्मान है। इस पुरस्कार के विजेता को भारतीय सिनेमा के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

पुरस्कार में शामिल वस्तुएं:

  • एक स्वर्ण कमल (गोल्डन लोटस) पदक 
  • एक शॉल
  • ₹10 लाख (12,000 अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार
  • यह पुरस्कार सबसे पहले अभिनेत्री देविका रानी चौधरी को प्रदान किया गया था, उन्हें वर्ष 1969 में 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में  सम्मानित किया गया था।

Also Read:

सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों की पहचान

Shares: