संबंधित पाठ्यक्रम 

सामान्य अध्ययन-I (प्रारंभिक परीक्षा): राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ।

संदर्भ: हाल ही में, अहमदाबाद को आधिकारिक रूप से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेलों) के मेजबान शहर के रूप में घोषित किया गया है।

अन्य संबंधित जानकारी 

• स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित जनरल असेंबली के दौरान कॉमनवेल्थ स्पोर्ट मेंबरशिप ने इस आधिकारिक पुष्टि को मंज़ूरी प्रदान की।

  • कॉमनवेल्थ स्पोर्ट एक अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था है, जिसे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) कहा जाता था, और यह कॉमनवेल्थ गेम्स तथा कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स के संचालन और पर्यवेक्षण की ज़िम्मेदारी निभाती है।

• 74 सदस्य देशों और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व ने सर्वसम्मति से कॉमनवेल्थ स्पोर्ट मूल्यांकन समिति की सिफारिश को स्वीकार किया और नाइजीरिया के अबुजा की जगह भारत के अहमदाबाद को चुना।

• गेम्स की मेज़बानी का अधिकार मिलना, 2036 में ओलंपिक की मेज़बानी के लिए भारत की दावेदारी में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिन्हे गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित करना प्रस्तावित है।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मेज़बान चुनने की प्रक्रिया

• किसी भी शहर को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी मिलने की प्रक्रिया में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट (CS) द्वारा संचालित एक बहु-स्तरीय बोली और मूल्यांकन (बिडिंग एवं इवैल्यूएशन) प्रणाली शामिल होती है।

  • प्रारंभिक रुचि और व्यवहार्यता मूल्यांकन: किसी संभावित शहर का कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन पहले औपचारिक रूप से रुचि व्यक्त करता है। इसके बाद, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट उस शहर के साथ प्रारंभिक संवाद करता है ताकि उसकी बुनियादी व्यवहार्यता, आवश्यक अवसंरचना की उपलब्धता और वित्तीय क्षमता जैसे प्रमुख पहलुओं का आकलन किया जा सके।
  • औपचारिक बोली दस्तावेज़ जमा करना: शहर एक विस्तृत आधिकारिक बिड फ़ाइल प्रस्तुत करता है, जिसमें खेल स्थलों की योजना, अनुमानित बजट और वित्तीय क्षमता, परिवहन एवं सुरक्षा प्रबंधन, खिलाड़ियों व अधिकारियों के लिए आवास व्यवस्था, और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के मूल्यों एवं दीर्घकालिक विरासत लक्ष्यों के अनुरूप प्रस्तावित प्रतिबद्धताएँ शामिल होती हैं।
  • मूल्यांकन और साइट निरीक्षण: कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की मूल्यांकन समिति शहर की बोली का विस्तृत मूल्यांकन करती है। इसके तहत टीम बोली दस्तावेज़ों की समीक्षा करती है, प्रस्तावित खेल स्थलों और बुनियादी ढाँचे का साइट निरीक्षण करती है, और तकनीकी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह सुनिश्चित करती है कि शहर निर्धारित मानदंडों, खेलों की आवश्यकताओं और संचालन क्षमता पर खरा उतरता है।
  • सदस्यों के वोट से अंतिम चयन:कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की जनरल असेंबली मेज़बान शहर का चयन करने के लिए मतदान करती है। जीतने वाले शहर को चुने जाने के लिए साधारण बहुमत हासिल करना आवश्यक होता है।

राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में

• कॉमनवेल्थ गेम्स एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है, जो हर चार साल में आयोजित की जाती है और इसमें कॉमनवेल्थ देशों के एथलीट हिस्सा लेते हैं।

  • राष्ट्रमंडल 56 स्वतंत्र देशों का एक स्वैच्छिक संघ है, इनमें से अधिकांश देश पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश रहे हैं और ये साझा इतिहास, संस्थागत ढांचे और सांस्कृतिक संबंधों के आधार पर जुड़े हुए हैं।

• पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में आयोजित किए गए थे।

• कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट, मेज़बान शहर/देश, और हिस्सा लेने वाले देशों के कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन (CGAs) के संयुक्त सहयोग से किया जाता है।

• कॉमनवेल्थ गेम्स का पिछला संस्करण 2022 में बर्मिंघम (यूके) में आयोजित हुआ था, जबकि अगला संस्करण 2026 में ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में होने के लिए निर्धारित है।

• 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान, इस आयोजन के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेलों)में भारत का प्रदर्शन 

• कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का समग्र प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। 1934 में इन गेम्स मे भाग लेने की शुरुआत के बाद से अब तक भारत ने कुल 564 पदक (203 गोल्ड, 189 सिल्वर और 172 ब्रॉन्ज़) अपने नाम किए हैं।

• भारत ने इससे पहले 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी की थी, जो नई दिल्ली में हुआ था।

• नई दिल्ली में 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 101 पदक जीते-38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज़-और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। यह अब तक भारत का सबसे सफल कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजन बना हुआ है।

• 2022 में आयोजित सबसे हालिया कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 61 पदक (22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य) जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान हासिल किया।

Source
Olympics
Common Wealth Sport
Olympics
The Hindu

Shares: