संबंधित पाठ्यक्रम:
सामान्य अध्ययन-2: शासन व्यवस्था के महत्वपूर्ण पक्ष; स्वास्थ्य, मानव संसाधन से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
संदर्भ:
हाल ही में, मालदीव धूम्रपान पर “पीढ़ीगत” प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है| इसने 1 जनवरी, 2007 को या उसके बाद जन्मे व्यक्तियों के लिए तम्बाकू को किसी भी रूप में खरीदने, उपयोग करने या बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अन्य संबंधित जानकारी
- तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम में दूसरे संशोधन के माध्यम से यह प्रतिबंध 1 नवंबर, 2025 से प्रभावी हो गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे युवा-केंद्रित तम्बाकू नियंत्रण के लिए एक आदर्श बताया है।
- सरकार मौजूदा धूम्रपान करने वालों और युवा स्वास्थ्य अभियानों का समर्थन करने के लिए धूम्रपान मुक्ति क्लीनिक और जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बना रही है।
- देश में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और वेपिंग उत्पादों के आयात, बिक्री, वितरण, कब्जे और उपयोग पर भी व्यापक प्रतिबंध लागू है, जो सभी व्यक्तियों पर लागू होता है, चाहे वे किसी भी आयु के हो।
कानून की मुख्य विशेषताएं
- कानून 2007 या उसके बाद जन्मे व्यक्तियों द्वारा सभी तम्बाकू उत्पादों की खरीद, उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है।
- इसके अतिरिक्त, 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए तम्बाकू से संबंधित किसी भी बिक्री या व्यावसायिक गतिविधियों में भाग लेने से रो लगायी गई है, जिससे युवाओं को तम्बाकू के संपर्क मनाने से बचाया जा सके|
- यह प्रतिबंध सभी 1,191 मालदीव द्वीपों के नागरिकों, निवासियों, प्रवासी श्रमिकों और पर्यटकों पर समान रूप से लागू होता है।
- प्रतिबंधित आयु वर्गों को तम्बाकू बेचने पर खुदरा विक्रेताओं पर 50,000 मालदीवियन रुफ़िया तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
- संशोधित कानून के तहत सभी प्रकार के तम्बाकू विज्ञापन, प्रायोजन और प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
- इस कानून को राष्ट्रीय पहचान प्रणाली का उपयोग करके सख्त आयु-सत्यापन नियम के साथ लागू किया जाएगा|
तम्बाकू पर प्रतिबंध का महत्व
- यह नीति विश्व की पहली कानूनी रूप से परिभाषित तम्बाकू-मुक्त पीढ़ी का निर्माण करती है।
- यह मालदीव के युवाओं में, विशेष रूप से 13 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में, धूम्रपान के उच्च प्रचलन को संबोधित करता है। यह तम्बाकू के उपयोग से जुड़ी गैर-संचारी बीमारियों पर अंकुश लगाने के राष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करता है।
- यह तम्बाकू नियंत्रण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के फ्रेमवर्क कन्वेंशन और वैश्विक अंतिम रणनीतियों के अनुरूप है।
- यह जन स्वास्थ्य नीति के प्रति उपचारात्मक दृष्टिकोण के बजाय निवारक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
- यह नीतिगत फोकस को कराधान-आधारित तम्बाकू नियंत्रण से हटाकर पूर्ण आपूर्ति-पक्ष उन्मूलन पर केंद्रित करता है।

