प्रसंग:
उत्तर प्रदेश ने पिछले आठ वर्षों में 240 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं, जिनमें 2021–22 से 2024–25 के बीच लगाए गए पौधों की कुल जीवित रहने की दर 86.67% रही है। यह जानकारी राज्य वन विभाग की एक रिपोर्ट में दी गई है।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:

- उत्तर प्रदेश ने इस वर्ष 9 जुलाई को मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत एक ही दिन में 37.21 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
- रिपोर्ट के अनुसार, हर वर्ष पौधों की जीवित रहने की दर में निरंतर सुधार देखा गया है — 2021–22 में 76.87%, 2022–23 में 83.73%, और 2023–24 में 90.04% रही।
- 2024–25 में यह दर 96.06% तक पहुंच गई, जो प्रभावी निगरानी और सामुदायिक भागीदारी का परिणाम है।
- उत्तर प्रदेश में 2017 से अब तक लगभग 5 लाख एकड़ में हरित क्षेत्र का विस्तार हुआ है।
- राज्य में वन और वृक्ष क्षेत्र का प्रतिशत 9.18% से बढ़कर लगभग 10% हो गया है।

- वर्ष 2017 से 2021 के बीच वृक्ष क्षेत्र में लगभग 2 लाख एकड़ की वृद्धि हुई, जबकि 2021 से 2023 के बीच इसमें और 1.38 लाख एकड़ की बढ़ोतरी हुई, जिससे कुल वृद्धि लगभग 3.38 लाख एकड़ हो गई।
- इस वृद्धि के साथ, उत्तर प्रदेश भारत में हरित क्षेत्र विस्तार के मामले में दूसरा अग्रणी राज्य बन गया है।
- देहरादून स्थित वन सर्वेक्षण रिपोर्ट (Forest Survey of India – FSI) के अनुसार, 2023 तक उत्तर प्रदेश में आरक्षित वनों से बाहर वृक्ष क्षेत्र में 3.72% की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि राष्ट्रीय औसत 3.41% से अधिक है।