संबंधित पाठ्यक्रम 

सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 3:  संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरणीय प्रभाव आकलन

संदर्भ: हाल ही में, यूरोपीय आयोग ने सुझाव दिया कि यूरोपीय संघ को वर्ष 2040 तक अपने शुद्ध ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 90% की कटौती करनी चाहिए।

अन्य संबंधित जानकारी

  • कार्बन क्रेडिट का उपयोग 2036 से शुरू होगा। यूरोपीय संघ अगले साल एक कानून लाने की योजना बना रहा है, जिसमें इन क्रेडिट के लिए गुणवत्ता मानक तय किए जाएंगे और यह तय किया जाएगा कि उन्हें कौन खरीद की सकता है।
  • आयोग ने कहा कि यह प्रस्ताव जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल और जलवायु परिवर्तन पर यूरोपीय वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड द्वारा किये गए विस्तृत अध्ययन पर आधारित है।
  • यूरोपीय संघ को सितंबर के मध्य तक संयुक्त राष्ट्र को 2035 का नया जलवायु लक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। आयोग ने कहा कि यह लक्ष्य 2040 के लक्ष्य पर आधारित होना चाहिए।

मुख्य बिन्दु

  • इसका लक्ष्य 1990 के स्तर की तुलना में 2040 तक उत्सर्जन में 90% की कटौती करना है, लेकिन स्थानीय उद्योगों पर दबाव कम करने के लिए कुछ छूट भी प्रदान की गईं हैं।
  • यह प्रस्ताव यूरोपीय संघ को विकासशील देशों से कार्बन क्रेडिट खरीदने और उन्हें अपने 2040 उत्सर्जन लक्ष्य के 3% को पूरा करने के लिए उपयोग करने की अनुमति देता है।
  • यह एक नया कदम है, क्योंकि इससे पहले यूरोपीय संघ के लक्ष्यों में केवल अपनी सीमाओं के भीतर किए गए उत्सर्जन में कटौती शामिल थी।

यूरोपीय संघ के बारे में

  • मास्ट्रिच संधि के माध्यम से 1993 में स्थापित
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • 27 सदस्य देश (2020 में यूके के बाहर निकलने के बाद)
  • मुख्य उद्देश्य: आर्थिक और राजनीतिक एकीकरण, साझा बाज़ार
  • साझा मुद्रा: यूरो (यूरोज़ोन में 20 देशों द्वारा उपयोग किया जाता है)
  • प्रमुख संस्थान: यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संसद, यूरोपीय परिषद, न्यायालय
Shares: