• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान की।
  • इस अवसर पर, उन्होंने श्री मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी प्रदान किया।
    • 2024 में यह सम्मान दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दिया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल(विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: शाहरुख खान (जवान) (साझा), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) (साझा)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका): रानी मुखर्जी, फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: सुदीप्तो सेन, ‘द केरला स्टोरी’ के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्कर
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जानकी बोदीवाला और उर्वशी
  • मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कैथल
  • सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: उल्लाझुक्कु
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पार्किंग
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी

गैर-फीचर फिल्म पुरस्कार:

  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म: ‘फ्लावरिंग मैन’ (सौम्यजीत घोष दस्तीदार द्वारा निर्देशित)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (गैर-फीचर): पीयूष ठाकुर
  • सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र: ‘गॉड वल्चर एंड ह्यूमन’

अन्य उल्लेखनीय पुरस्कार:

  • संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (हिन्दी)
  • राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: ‘सैम बहादुर’
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: वाथी’ (तमिल) के लिए जीवी प्रकाश कुमार
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन पुरस्कार: ‘पूकलम’ (मलयालम)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फ़िल्म: ‘नाल 2’ (मराठी)

•    सर्वश्रेष्ठ छायांकन पुरस्कार: द केरला स्टोरी’

•    सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: उत्पल दत्ता

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के बारे में:

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (NFA) की स्थापना 1954 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत भारत में सिनेमाई उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
  • वार्षिक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निम्नलिखित वर्गों के अंतर्गत प्रदान किए जाते हैं:
    • फीचर फिल्म
    • गैर-फीचर फिल्म
    • सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ लेखन
    • इस अवसर पर दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।
  • ‘स्वर्ण कमल’ विजेता को ₹3,00,000 का एक समान नकद पुरस्कार मिलता है, जबकि ‘रजत कमल’ विजेता को ₹2,00,000 प्रदान किए जाते हैं।
  • अध्यक्ष :
    • फीचर फिल्म चयन जूरी: आशुतोष गोवारिकर।
    • गैर-फीचर फिल्म चयन जूरी: पी शेषाद्री।
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के वर्तमान अध्यक्ष गोपालकृष्ण पई हैं।
Shares: