संबंधित पाठ्यक्रम:
सामान्य अध्ययन-3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास।
संदर्भ:
हाल ही में, दो भारतीयों विकास कुमार और सार्थक मित्तल को इंजीनियरिंग डिजाइन श्रेणी में 2025 के आईजी (IG) नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अन्य संबंधित जानकारी
- 2025 के समारोह का आयोजन हार्वर्ड विश्वविद्यालय के सैंडर्स थिएटर से वर्चुअली किया गया।
- यह आईजी नोबेल पुरस्कार का 35वां संस्करण है।
इंजीनियरिंग डिज़ाइन श्रेणी में 2025 के आईजी नोबेल पुरस्कार के बारे में
- पुरस्कार: दो भारतीय शोधकर्ताओं को यह विश्लेषण करने के लिए पुरस्कार दिया गया कि दुर्गंधयुक्त जूते, शू रैक के उपयोगकर्ता अनुभव को कैसे प्रभावित करते हैं।
- प्रकाशन: यह अध्ययन 2022 में प्रकाशित हुआ था।
- फोकस: इसने जूते की गंध को एक वैध एर्गोनोमिक (Ergonomic) मुद्दे के रूप में माना, और आराम और उपयोगिता पर इसके प्रभाव को प्रदर्शित किया।
- अंतर्दृष्टि: निष्कर्षों ने इस बात पर जोर दिया कि अच्छे डिजाइन में सौंदर्यशास्त्र और कार्य से परे वास्तविक जीवन के संवेदी अनुभवों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
- मान्यता: यह भारत का 22वां आईजी नोबेल पुरस्कार है।
आईजी नोबेल पुरस्कार के बारे में
- इस पुरस्कार की शुरुआत 1991 में विज्ञान हास्य पत्रिका ‘असंभाव्य अनुसंधान का वार्षिक लेखा’ (Annals of Improbable Research) द्वारा की गई थी।
- उनका आदर्श वाक्य, “पहले लोगों को हँसाएँ, और फिर उन्हें सोचने पर मजबूर करें,” इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे स्वच्छंद अध्ययन मनोविज्ञान, जीव विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में सार्थक अंतर्दृष्टि प्रदान कर सकते हैं।
- आईजी नोबेल पुरस्कारों की कल्पना अधिक साधारण नोबेल पुरस्कारों के एक चपल समभार (Playful Counterweight) के रूप में की गई थी ताकि वे वास्तविक नोबेल पुरस्कारों की गंभीरता को हास्य, व्यंग्य और वैज्ञानिक जिज्ञासा के साथ संतुलित कर सकें।
- हर वर्ष 9 से लेकर 13 तक आईजी नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
- 2025 के आईजी नोबेल पुरस्कार इन श्रेणियों में में दिए गए हैं: साहित्य, मनोविज्ञान, पोषण, बाल रोग, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, शांति, इंजीनियरिंग डिज़ाइन, विमानन और भौतिकी।
स्रोत:
The Hindu.
Improbable