संदर्भ 

हाल ही में, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अर्थात, मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (MIFF) के 18 वें संस्करण की घोषणा की।

अन्य संबंधित जानकारी 

  • यह महोत्सव 15 जून से 21 जून, 2024 तक मुंबई के भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के एफडी-एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।
  • मुंबई के साथ-साथ दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और पुणे में भी इसकी स्क्रीनिंग की जाएगी।

इस महोत्सव की मुख्य विशेषताएँ 

  • इस वर्ष इस प्रतियोगिता खंड हेतु रिकॉर्ड 1018 फिल्में प्रस्तुत की गईं थी।
  • इस वर्ष एमआईएफएफ प्रोग्रामिंग में 59 देशों की 61 भाषाओं की कुल 314 फिल्में शामिल होंगी।
  • इसमें 8 विश्व प्रीमियर, 5 अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर, 18 एशिया प्रीमियर और 21 भारत प्रीमियर होंगे।
  • इस महोत्सव में एफटीआईआई के छात्र द्वारा निर्मित लघु फिल्म “सनफ़्लॉवर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो” को दिखाया जाएगा, जिसने इस वर्ष 77वें कान फिल्म महोत्सव में ला सिनेफ पुरस्कार जीता था।
  • 1) छायांकन, 2) संपादन और 3) ध्वनि डिजाइन के लिए तकनीकी पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु साझा आधार पर दिए जाएंगे।

फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु पहली बार डॉक फिल्म बाजार (DOC) का आयोजन किया जाएगा, ताकि फिल्म निर्माताओं को अपनी परियोजनाओं के लिए खरीदार, प्रायोजक और सहयोगी खोजने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके।

  • डॉक फिल्म बाज़ार में 3 क्यूरेटेड वर्टिकल – ‘को-प्रोडक्शन मार्केट’ (16 परियोजनाएँ), ‘वर्क इन प्रोग्रेस (डब्ल्यूआईपी) लैब’ (6 परियोजनाएँ) और ‘व्यूइंग रूम’ (106 परियोजनाएँ) – आयोजित किए जाएंगे।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) के बारे में

  • MIFF दक्षिण-एशिया में गैर-फीचर फिल्मों (डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन) के लिए सबसे पुराना और सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव है। वर्ष 1990 में इसकी शुरुआत शुरू हुई थी, इसके बाद से यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म जगत में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन रहा है।
  • यह हर दो साल में एक बार आयोजित होने वाला एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है।

Also Read

समृद्धि के लिए भारत-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (IPEF) की मंत्रिस्तरीय बैठक

Shares: