संदर्भ:

हीट डोम के प्रभाव के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग में तापमान मे वृद्धि हुई है।

अन्य संबंधित जानकारी 

  • अमेरिका के पश्चिमी भाग में हीट डोम विकसित होने के कारण 34 मिलियन से अधिक अमेरिकी लोग अत्यधिक तापमान का सामना कर सकते हैं।
  • पिछले वर्ष भी इसी प्रकार के तापमान के कारण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम में कम से कम एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी।

नवीनतम पूर्वानुमान क्या है? 

  • पूर्वानुमानों के अनुसार सैक्रामेंटो से बेकर्सफील्ड तक कैलिफोर्निया के एक बड़े हिस्से में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस (108 डिग्री फारेनहाइट) तक पहुंच सकता है।
  • पूर्वानुमानकर्ताओं का अनुमान है कि तापमान सामान्य से 5.5-11C (10-20F) अधिक रहेगा।

हीट डोम क्या है?

  • यह उच्च दबाव का क्षेत्र है जो हवा को स्थल की और भेजता है, जिससे वह गर्म होने लगती  है। नतीजतन, तापमान में वृद्धि होती है और कुछ समय के लिए ताप उच्च बना रह सकता है।
  • यह दबाव अन्य मौसम प्रणालियों – जैसे वर्षा वाले बादल – को भी बनने से रोकता है, जो किसी क्षेत्र के ताप को कम कर सकते हैं।
  • हीट डोम गर्म गुब्बारे की तरह होते हैं जो दिन की अवधि के साथ फैलते और सिकुड़ते रहते हैं।
  • ये आमतौर पर कुछ दिनों तक बने रह सकते हैं, लेकिन कभी-कभी कई सप्ताह तक बने रह सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप गर्म लहरें ऊपर उठती हैं।

हीट डोम के कारण

  • महासागरीय तापमान में परिवर्तन: हीट डोम महासागरीय तापमान में परिवर्तन के कारण बनते हैं जो मजबूत तापमान प्रवणताएँ बनाते हैं। ये प्रवणताएँ संवहन की ओर ले जाती हैं, जहाँ महासागरीय सतह से गर्म हवा ऊपर उठती है, जिससे हीट डोम का निर्माण होता है।
  • जलवायु परिवर्तन का प्रभाव: जलवायु के समग्र तापमान में वृद्धि के कारण हीट डोम लंबे समय तक बने रहते हैं, जिससे वे भूमि पर एक नियमित और अधिक तीव्र घटना बन जाते हैं।

हीट डोम के प्रभाव

  • उच्च तापमान और आर्द्रता के कारण हीट डोम बनते हैं, जिससे हवा और भी अधिक गर्म होने लगती है।
  • इस मौसमी घटना के परिणामस्वरूप प्रायः आसमान साफ हो जाता है, क्योंकि नीचे की ओर जाने वाली हवा बादलों के विकास और वर्षा को रोक देती है।
  • अत्यधिक ऊष्मा तरंगों की तरह, हीट डोम  भी सूखे की स्थिति पैदा कर सकते हैं, क्योंकि वे बादलों के विकास और वर्षा को दबा देते हैं।
  • इससे शरीर मे थकावट और हीट स्ट्रोक हो सकता है। यह विशेष रूप से वृद्ध लोगों, बच्चों और कुछ चिकित्सा स्थितियों वाले व्यक्तियों के लिए एक गंभीर खतरा है।
  • इसका फसलों और पशुओं पर बहुत बुरा असर पड़ता है। सूखे की स्थिति आने पर फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

Also Read:

H5N2 बर्ड फ्लू से पहले मनुष्य की मृत्यु

Shares: