संदर्भ:

थाईलैंड के द्वारा भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री (military exercise Maitree) के 13 वें संस्करण की मेजबानी की जा रही है।

अन्य संबंधित जानकारी

  • इस अभ्यास का आयोजन थाईलैंड के टाक प्रांत में फोर्ट वाचिराप्रकन में 1 से 15 जुलाई, 2024 तक किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना की टुकड़ी में 76 कार्मिक शामिल हैं, जिसका प्रतिनिधित्व अन्‍य सेवाओं के कर्मियों के साथ लद्दाख स्काउट्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

अभ्यास का महत्व

  • यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत वनों और शहरी परिवेशों में संयुक्त उग्रवाद/आतंकवाद रोधी अभियानों के संचालन में संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाएगा।
    संयुक्त राष्ट्र चार्टर संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक दस्तावेज़ (Founding Document) है।
  • इससे दोनों पक्षों को संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में मदद मिलेगी।
  • यह अभ्यास दोनों देशों के सैनिकों के बीच अंतर-संचालनशीलता, सौहार्द और सहयोग बढ़ाने में मदद करेगा।
  • इसमें शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और सामरिक अभ्यास पर ध्यान दिया जाएगा। 

सैन्य अभ्यास मैत्री (Maitree) के बारे में

  • यह एक द्विपक्षीय अभ्यास है, जो पहली बार वर्ष 2006 में भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के बीच आयोजित हुआ था।
  • पहले इसे थाई-भारतीय सहयोग क्षेत्रीय अभ्यास (Thai-Indian Cooperation Field Exercise-TICAFE) के नाम से जाना जाता था, लेकिन वर्ष 2013 में इसका नाम बदलकर मैत्री (Maitree) कर दिया गया, जिसका हिंदी में अर्थ “मित्रता” होता है।
  • यद्यपि, यह एक वार्षिक अभ्यास है, लेकिन इसका पिछला संस्करण सितंबर, 2019 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था।

Also Read:

हरिकेन बेरिल

Shares: