संदर्भ:
हाल ही में, सिएरा लियोन (Sierra Leone) के राष्ट्रपति ने 18 वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों के विवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर हस्ताक्षर किया।
अन्य संबंधित जानकारी
- पश्चिमी अफ्रीकी के एक छोटे से देश सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो (Julius Maada Bio) ने बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर 2 जुलाई को हस्ताक्षर किये, जिससे आधिकारिक तौर पर इस देश में व्यापक स्तर पर फैली इस कुप्रथा के उन्मूलन की प्रक्रिया को गति मिलेगी।
- यह नया कानून, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2024, पति के अतिरिक्त विवाह में शामिल लोगों – जैसे माता-पिता, विवाह कराने वाले पुरोहित और यहाँ तक कि शादी में आए मेहमानों को भी दंडित करेगा।
- इस कानून के तहत, बाल-विवाह करने वाले युगल विवाह के निरस्त करने हेतु याचिका दायर कर सकते हैं तथा वित्तीय मुआवजे की माँग कर सकते हैं।
- माता-पिता, अभिभावक या बच्चे का संरक्षक बाल विवाह की अनुमति नहीं देगा।
- यह कानून ऐसे सहवास (Cohabitation) पर भी प्रतिबंध लगाता है, जिसमें कोई वयस्क किसी बच्चें के साथ-साथ रहता हैं और उनके साथ यौन-संबंध बनाता हैं।
- इस कानून के अनुसार, बच्चों की शादी करने वाले वयस्क को 15 वर्ष का कारावास या 5,000 डॉलर से ज़्यादा का जुर्माना हो सकता है। जो कोई भी शादी में “सहायता या बढ़ावा” देता है, उसे 10 वर्ष की सज़ा या लगभग 2,500 डॉलर के जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकता हैं।
- यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में सिएरा लियोन में 18 वर्ष से कम उम्र की लगभग 8,00,000 लड़कियों की शादी हुई, जो देश की लड़कियों की आबादी का लगभग 1/3 हिस्सा है।

अधिनियम का महत्व
- यह प्रतिबंध लड़कियों को स्कूल भेजने तथा महिला जननांग अंग विच्छेदन से उनकी सुरक्षा करके उनके अधिकारों को बढ़ावा देने की व्यापक पहल के अनुरूप है।
- इससे उन मामलों में कमी लाने में मदद मिलती है, जिसमें कम उम्र में गर्भधारण से दीर्घकालिक नुकसान और आघात हो सकता है।
इस अधिनियम की खामियाँ
- यह कानून महिला जननांग विकृति (FGM) के उन्मूलन हेतु आवश्यक तत्काल सुधार को लागू करने में महत्वपूर्ण घटक को रेखांकित करने में विफल रहा है, जिसे कई लोग उम्र की परवाह किए बिना विवाह का अग्रगामी मानते हैं।
सिएरा लियोन में बाल विवाह की स्थिति
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, प्रति वर्ष 18 वर्ष से कम उम्र की 12 मिलियन से अधिक लड़कियों की शादी हो जाती है।
- विगत 25 वर्षों में देश में बाल विवाह की प्रथा में थोड़ी कमी आई है। वर्तमान में, यहाँ के 30 प्रतिशत लड़कियों का विवाह बचपन में हो जाता है, जबकि 25 वर्ष पहले यह आँकड़ा 37 प्रतिशत था।
- 18 से 49 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं में, केवल 1.3 प्रतिशत ही ‘केवल’ बाल-वधु हैं, जबकि इस आयु वर्ग की 33.7 प्रतिशत महिलाएँ बाल विवाह और महिला जननांग विकृति (FGM) दोनों की शिकार हो चुकी हैं।
सिएरा लियोन में 15 से 19 वर्ष की आयु वाली लगभग 61 प्रतिशत लड़कियों का जननांग विच्छेदन गया हैं, जिससे प्रसव में गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं। - वैश्विक स्तर पर 650 मिलियन से ज़्यादा बाल वधुओं में से सबसे ज़्यादा बाल वधुएँ दक्षिण एशिया में हैं, जिनकी संख्या लगभग 290 मिलियन (कुल वैश्विक संख्या का 45 प्रतिशत) है। दूसरे स्थान पर उप-सहारा अफ़्रीका है, जहाँ यह संख्या लगभग 127 मिलियन (कुल वैश्विक संख्या का 20 प्रतिशत) है।
महिला जननांग विकृति
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वर्तमान में, वैश्विक स्तर पर 30 से अधिक देशों में 200 मिलियन से अधिक लड़कियाँ महिला जननांग विकृति (FGM) से पीड़ित हैं।
- प्रति वर्ष 6 फरवरी को महिला जननांग विकृति (FGM) के प्रति शून्य सहिष्णुता का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation) के रूप में मनाया जाता है।