संबंधित पाठ्यक्रम:
सामान्य अध्ययन-2 : महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, एजेंसियाँ और मंच – उनकी संरचना, अधिदेश।
संदर्भ: वर्ष 2025 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को उनकी दूरदर्शी रचना के लिए प्रदान किया गया है, जो सर्वनाशी भय के बीच कला की शक्ति की पुष्टि करती है।
अन्य संबंधित जानकारी
- वर्ष 1901 में शुरुआत के बाद से साहित्य का नोबेल पुरस्कार 118 बार प्रदान किया जा चुका है, लेकिन अब तक यह केवल 18 महिलाओं को ही दिया गया है।
- पिछले वर्ष (2024) का पुरस्कार दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को प्रदान किया गया था।
लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई
- वे यह पुरस्कार पाने वाले हंगरी के दूसरे लेखक हैं, इससे पहले वर्ष 2002 में स्वर्गीय इमरे कर्टेज़ को यह पुरस्कार दिया गया था।
- क्रास्ज़नाहोरकाई ने वर्ष 1985 में अपना पहला उपन्यास “सैटनटैंगो” प्रकाशित किया। स्वीडिश अकादमी ने इसे “एक साहित्यिक सनसनी” कहा। इसके अंग्रेज़ी अनुवाद के लिए उन्हें वर्ष 2013 में कथा साहित्य में सर्वश्रेष्ठ अनुदित पुस्तक का पुरस्कार प्रदान किया गया।
- उनकी वर्ष 2021 की पुस्तक हर्श्ट 07769 (Herscht 07769) को महामारी से ठीक पहले देश की सामाजिक अशांति को चित्रित करने के लिए एक महान समकालीन जर्मन उपन्यास माना जाता है।
- उन्होंने अब तक पांच उपन्यास लिखे हैं और उन्हें वर्ष 2015 मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार सहित कई अन्य साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
• क्रास्ज़नाहोरकाई की अन्य पुस्तके :
- द मेलानचोली ऑफ रेजिस्टेंस (1989)
- वॉर एंड वॉर (1999)
- सेइबो देयर बिलो (2008)
• साहित्य में नोबेल पुरस्कार समिति ने क्रास्ज़नाहोरकाई को मध्य यूरोपीय परंपरा का एक महान महाकाव्य लेखक कहा।