समाचार में रहे व्यक्तित्व
- शुभांशु शुक्ला:
- वे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनने वाले हैं।
- उन्हें आगामी एक्सिओम (Axiom) मिशन 4 के लिए पायलट के रूप में चुना गया है। इस मिशन को एक निजी अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेस और राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन अर्थात्, नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के बीच सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
- वे भारतीय वायु सेना (IMF) के लड़ाकू विंग में एक प्रतिष्ठित पायलट होने के साथ-साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ऐतिहासिक गगनयान मिशन – जो देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान प्रयास है- के लिए चयनित चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक है।
- उनका निधन 2024 में हुआ है तथा जनवरी, 2025 में, उन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
- उन्हें “बिहार कोकिला“ के नाम से भी जाना जाता था और वे भारतीय संगीत जगत में एक लोकप्रिय व्यक्तित्व थीं। उन्हें भोजपुरी और मैथिली लोक संगीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता था।
- इससे पहले उन्हें वर्ष 1991 में पद्मश्री और वर्ष 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता:
- विश्व की प्रमुख टेनिस चैंपियनशिपों में से एक ऑस्ट्रेलियन ओपन (चार वार्षिक ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में से पहली), ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के मेलबर्न पार्क स्थित नेशनल टेनिस सेंटर में आयोजित की गई।
- जैनिक सिनर (Jannik Sinner) ने पुरुष एकल में वर्ष 2025 का ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता।
- मैडिसन कीज़ (Madison Keys) ने महिला एकल में वर्ष 2025 का ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता।
- केटरीना सिनियाकोवा (Katerina Siniakova) और टेलर टाउनसेंड (Taylor Townsend) ने महिला युगल में वर्ष 2025 का ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता।
- हैरी हेलियोवारा (Harri Heliovaara) और हेनरी पैटन (Henry Patten) ने पुरुष युगल में वर्ष 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता।
- ओलिविया गैडेकी या गडेकी (Olivia Gadecki) और जॉन पीयर्स (John Peers) ने मिश्रित युगल स्पर्धा को जीते।