ग्वेर्नसे

  • ग्वेर्नसे (Guernsey) की राज्य विधानसभा ने जनवरी, 2025 में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (CSPOC) की स्थायी समिति की बैठक की मेजबानी की।
  • ग्वेर्नसे एक ब्रिटिश क्राउन पर निर्भर तथा चैनल द्वीप समूह (Channel Islands) में अवस्थित दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। 
  • यह फ्रांस के नॉरमैंडी (Normandy) से 30 मील (48 किमी) पश्चिम में अवस्थित है तथा इसका आकार लगभग त्रिभुजाकार है।
  • इसकी राजधानी सेंट पीटर पोर्ट है।

पीथमपुर

  • भोपाल में संयंत्र (फैक्ट्री) स्थल पर संगृहीत  यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (UCIL) के जहरीले कचरे को पीथमपुर ले जाया गया है।
  • पीथमपुर मध्य प्रदेश के धार जिले में भोपाल से लगभग 250 किलोमीटर दूर अवस्थित है।

मेक्सिको की खाड़ी

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें संघीय सरकार की आधिकारिक मानचित्रों में मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने संबंधी आदेश शामिल है। 
  • गूगल मैप्स संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए भी यह परिवर्तन को अपडेट करेगा। 
  • हालाँकि, मेक्सिको में रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए इसे अभी भी “मेक्सिको की खाड़ी” के रूप में संदर्भित करेगा। दोनों देशों के बाहर के उपयोगकर्ताओं के लिए, Google मैप्स दोनों नाम एक साथ प्रदर्शित करेगा।   
Shares: