• संदर्भ:
    • भारत की राष्ट्रपति ने 2024 और 2025 के संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप तथा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।
  • संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न):
    • यह संगीत नाटक अकादमी द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च और सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
    • यह निष्पादन कला (Performing Arts) के क्षेत्र में लंबे समय तक किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
  • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) :
    • यह पुरस्कार 1952 से प्रदान किया जा रहा है।
    • इसे संगीत, नृत्य, रंगमंच (थिएटर) आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
    • अकादमी फेलोशिप: ₹3 लाख की पुरस्कार राशि, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के साथ।
    • अकादमी पुरस्कार: ₹1 लाख की पुरस्कार राशि, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के साथ।
  • संगीत नाटक अकादमी (SNA):
    • स्थापना: 1953 में हुई।
    • उद्देश्य: संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देना।
    • प्रकृति: यह केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है।

Shares: