संदर्भ : 

पर्यावरण संरक्षण के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और संधारणीय पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है ।

अन्य संबंधित जानकारी

  • पृथ्वी दिवस 2025 का थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ है, जिसका उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के लिए सभी को एकजुट करना और 2030 तक “ट्रिपल स्वच्छ बिजली”( Triple Clean Electricity) लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करना है।
  • पृथ्वी दिवस का समन्वय अब वैश्विक स्तर पर एक गैर-लाभकारी संगठन EARTHDAY.ORG द्वारा किया जाता है। इसे पहले अर्थ डे नेटवर्क के नाम से जाना जाता था।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

  • पृथ्वी दिवस की स्थापना 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गई थी, जब 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में बड़े पैमाने पर तेल रिसाव की घटना घटित हुई थी।
  • 1990 में पृथ्वी दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा और इसमे 141 देशों के 200 मिलियन लोग शामिल हुए तथा पर्यावरणीय मुद्दों को विश्व मंच पर उठाया गया।
  • 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने पृथ्वी दिवस को अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में नामित किया।
  • ऐतिहासिक पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर पृथ्वी दिवस 2016 के दिन किये गये थे, जिसके तहत वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए एक साझा लक्ष्य निर्धारित करने हेतु लगभग 200 देशों को एक साथ लाया गया था।

इस दिन का महत्व

  • यह दिवस जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, जैव विविधता की हानि, प्लास्टिक प्रदूषण और नवीकरणीय ऊर्जा की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों पर प्रकाश डालता है।
  • यह सरकारों, उद्योगों और व्यक्तियों को पर्यावरण अनुकूल नीतियों और आदतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसका लक्ष्य अधिक संधारणीय भविष्य का निर्माण करना है। 
  • यह व्यवसायों के लिए पर्यावरणीय जिम्मेदारी प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है, जो अक्सर उपभोक्ता अपेक्षाओं और ESG (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) मैट्रिक्स में निवेशकों की रुचि से प्रेरित होता है।
  • ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित गायिका, अभिनेत्री और लंबे समय से जलवायु कार्यकर्ता रहीं एंटोनिक स्मिथ को पृथ्वी दिवस 2025 के लिए आधिकारिक पृथ्वी दिवस ऐम्बैसडर नामित किया गया है।
Shares: