संदर्भ:
पुर्तगाल की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैमारा म्युनिसिपल डे लिस्बोआ (सिटी हॉल) में आयोजित एक कार्यक्रम में लिस्बन के मेयर से लिस्बन शहर का ‘सिटी की ऑफ ऑनर ‘ प्राप्त किया।
अन्य संबंधित जानकारी

- सिटी की ऑफ ऑनर सौंपे जाने के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं।
- यह 27 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली पुर्तगाल यात्रा है, पिछली यात्रा 1998 में राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने की थी।
- राष्ट्रपति की पुर्तगाल की राजकीय यात्रा भारत-पुर्तगाल राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
- राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने में पुर्तगाल की भूमिका की सराहना की ।
- भारत और पुर्तगाल विशेष रूप से व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा और कनेक्टिविटी में द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने पर सहमत हुए हैं।
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को मिले अन्य प्रमुख पुरस्कार और सम्मान
देश | पुरस्कार |
सूरीनाम | ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ येलो स्टार, यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय (जून 2023)। |
फिजी | द कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (अगस्त 2024)। |
ईस्ट तिमोर | ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते का ग्रैंड-कॉलर (अगस्त 2024)। |
भारत-पुर्तगाल संबंध
ऐतिहासिक संबंध:
- भारत और पुर्तगाल के बीच संबंध 500 वर्ष से भी अधिक पुराने हैं, जब पुर्तगाली खोजकर्ता वास्को डी गामा ने 1498 में केरल के कालीकट (कोझिकोड) में एक समुद्री अभियान का नेतृत्व किया था।
- “ऑपरेशन विजय” के तहत भारतीय सैन्य कार्रवाई ने 19 दिसंबर 1961 को गोवा को स्वतंत्र कराया, जिससे 450 साल से ज़्यादा पुराना पुर्तगाली शासन समाप्त हो गया
राजनीतिक संबंध:
- पुर्तगाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की स्थायी सदस्यता का लगातार समर्थन किया है।
- पुर्तगाल की यूरोपीय संघ की अध्यक्षता के दौरान ही वर्ष 2000 में पहला भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था, और मई 2021 में, एक बार फिर पुर्तगाली अध्यक्षता के तहत, पुर्तगाल में ऐतिहासिक “भारत-यूरोपीय संघ+27” नेतृत्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
- पुर्तगाल यूरोप का पहला देश भी था जिसके साथ भारत ने प्रवासन और गतिशीलता समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- जुलाई 2021 में, भारत को पुर्तगाली भाषा वाले देशों के समुदाय (CPLP) के 13वें शिखर सम्मेलन में औपचारिक रूप से सहयोगी पर्यवेक्षक के रूप में स्वीकार किया गया।
रक्षा सहयोग:
- जनवरी 2017 में रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों पक्षों ने नियमित रूप से प्रतिनिधिमंडलों का आदान-प्रदान किया है और रक्षा प्रदर्शनियों में भाग लिया है।
आर्थिक संबंध:
- भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत-पुर्तगाल व्यापार 1,201.41 मिलियन अमेरिकी डॉलर का था।
- भारतीय निर्यात 1,005.41 मिलियन अमेरिकी डॉलर तथा पुर्तगाली निर्यात 196 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
- भारत ने सकारात्मक व्यापार संतुलन बनाए रखा, 72.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया, जबकि 15.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की वस्तुओं का आयात किया।
- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह के मामले में पुर्तगाल 51वें स्थान पर है , जहां 2000 से 2022 तक कुल संचयी FDI 120.91 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।
प्रवासी:
- पुर्तगाल में भारतीय प्रवासियों की अनुमानित संख्या लगभग 1,25,000 है।
- इसमें 35,902 भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लगभग 90,000 लोग शामिल हैं, जिनमें 10,519 OCI कार्ड धारक भी शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं।