संदर्भ:

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन 15 जुलाई से शुरू होंगे।

अन्य संबंधित जानकारी

  • हाल ही में पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया की घोषणा की है।
  • ये पुरस्कार राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर प्रदान किए जाएंगे।

पुरस्कार श्रेणियाँ और विशेष मान्यता

  • इस वर्ष के राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार में निम्नलिखित श्रेणियां शामिल हैं:
  1. देशी मवेशी/भैंस नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान
  2. सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति(DCS)/ दुग्ध  उत्पादक कंपनी(MPC)/ डेयरी किसान उत्पादक संगठन(FPO)  
  3. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन(AIT) 
  • इस वर्ष से, पूर्वोत्तर क्षेत्र में डेयरी विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) राज्यों के लिए एक विशेष पुरस्कार शामिल किया गया है।
  • इस प्रकार, राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024 उपरोक्त तीन श्रेणियों में से प्रत्येक में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पूर्वोत्तर क्षेत्र राज्यों के लिए एक विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2024 के लिए पुरस्कार विवरण

  • राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024 में प्रथम दो श्रेणियों अर्थात सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति / दुग्ध  उत्पादन कंपनी / डेयरी किसान उत्पादक संगठन में योग्यता प्रमाणपत्र, एक स्मृति चिन्ह और एक मौद्रिक पुरस्कार शामिल होगा।
  1. प्रथम स्थान: रु. 5,00,000/-
  2. द्वितीय स्थान: रु. 3,00,000/-
  3. तृतीय स्थान: रु. 2,00,000/-
  4. पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए विशेष पुरस्कार: रु. 2,00,000/-
  • सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT) श्रेणी में पुरस्कार में केवल योग्यता प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह शामिल होगा। कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी में कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। 

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के बारे में 

  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने दिसंबर 2014 में इस मिशन की शुरुआत की थी।
  • इसका उद्देश्य स्वदेशी गोजातीय नस्लों का संरक्षण और वैज्ञानिक विकास करना है।
  • यह योजना दुग्ध  उत्पादन और गोजातीय पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने तथा देश के ग्रामीण किसानों के लिए डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण है।
  • वर्ष 2021 से, इस मिशन के तहत, पशुपालन और डेयरी विभाग दुग्ध  उत्पादक किसानों, डेयरी सहकारी समितियों/दुग्ध उत्पादन कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान कर रहा है।

Also Read:

कल्लक्कडल परिघटना

Shares: