संदर्भ:

विश्व आर्थिक मंच की यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 रिपोर्ट के अनुसार, भारत 119 देशों में 39वें स्थान पर है।

मुख्य अंश

  • पिछले 2021 यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक (Travel and Tourism Development Index-TTDI) में भारत 54वें स्थान पर था, लेकिन विश्व आर्थिक मंच की कार्यप्रणाली में संशोधन ने भारत की 2021 की रैंक को 38वें स्थान पर समायोजित कर दिया। 

प्रमुख क्षेत्रों में सुधार 

  • रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के स्कोर में तीन प्रमुख क्षेत्रों में सुधार हुआ है: यात्रा एवं पर्यटन, सुरक्षा एवं संरक्षा, तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देना।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आगमन

  • मई 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन बैरोमीटर के अनुसार, वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर पर 975 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आए थे।
  • भारत में 14.3 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आगमन हुआ, जो अंतर्राष्ट्रीय आवक पर्यटन बाज़ार में 1.47% हिस्सेदारी दर्शाता है।
  • एशिया और प्रशांत क्षेत्र में वर्ष 2022 में भारत की हिस्सेदारी 15.66% थी।

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO)

  • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो जिम्मेदार, सतत और सार्वभौमिक रूप से सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देती है।
  • 1975 में स्थापित
  • मुख्यालय: मैड्रिड, स्पेन

विश्व आर्थिक मंच (WEF)

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी थिंक टैंक संगठन है।
  • मिशन: वैश्विक, क्षेत्रीय और उद्योग एजेंडा को आकार देने के लिए व्यवसाय, राजनीति, शिक्षा और समाज के नेताओं को शामिल करके दुनिया की स्थिति में सुधार करना।
  • स्थापना: 24 जनवरी, 1971
  • मुख्यालय: स्विटज़रलैंड

विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट और सूचकांक

  • वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक (GCI)
  • वैश्विक जोखिम रिपोर्ट
  • वैश्विक लिंग अंतर रिपोर्ट 
  • ऊर्जा संक्रमण सूचकांक
  • वैश्विक आईटी रिपोर्ट
  • वैश्विक मानव पूंजी सूचकांक

भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यान्वित की गई पहलें

  • पर्यटन मंत्रालय ने देश में पर्यटन क्षेत्र के विकास और संवर्धन हेतु पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न योजनाओं/पहलों के तहत निम्न कई कदम उठाए/उपाय किए हैं:

बुनियादी ढांचे का विकास:

  • स्वदेश दर्शन: सतत और जिम्मेदार पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्वदेश दर्शन 2.0 (SD2.0) के रूप में पुनर्गठन।
  • प्रसाद योजना: तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन।
  • केंद्रीय एजेंसियों को सहायता: पर्यटन अवसंरचना विकास के लिए।
  • वित्तीय सहायता: आतिथ्य सहित घरेलू संवर्धन एवं प्रचार (DPPH) योजना के अंतर्गत मेलों, उत्सवों और पर्यटन संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सहायता।
  • देखो अपना देश पहल: यह देश के नागरिकों को भारत के भीतर यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • विषयगत पर्यटन संवर्धन: कल्याण पर्यटन, पाक-कला पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, पारिस्थितिकी पर्यटन और अन्य विशिष्ट पर्यटन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना।

ई-वीज़ा सुविधा:

  • यह 167 देशों के नागरिकों के लिए 7 उप-श्रेणियों: ई-टूरिस्ट, ई-बिजनेस, ई-मेडिकल, ई-मेडिकल अटेंडेंट, ई-कंफ्रेंस, ई-आयुष और ई-आयुष अटेंडेंट वीज़ा हेतु उपलब्ध है।
  • ई-वीज़ा का उदारीकरण और वीज़ा शुल्क में कमी।
  • जीएसटी में कमी: होटल के कमरों पर जीएसटी कम करना: ₹1,001 से ₹7,500 प्रति रात तक के किराए पर 12% तथा ₹7,501 प्रति रात से अधिक के किराए पर 18%, ताकि पर्यटन स्थल के रूप में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाई जा सके।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ सहयोग: आरसीएस-उड़ान योजना: हवाई संपर्क में सुधार के लिए 53 पर्यटन मार्ग चालू किए गए।
  • अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा प्रदाता (IITF) प्रमाणन कार्यक्रम: पर्यटक सुविधा प्रदाताओं/गाइडों को प्रशिक्षित एवं प्रमाणित करने तथा रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए एक डिजिटल पहल।
  • सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण (CBSP) योजना: बेहतर सेवा मानक प्रदान करने के लिए लोगों का प्रशिक्षण एवं उन्नयन।

आतिथ्य उद्योग का राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस (NIDHI):

  • आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र में डिजिटलीकरण एवं व्यापार में आसानी के लिए प्रौद्योगिकी-संचालित प्रणाली।
  • आवास इकाइयों, ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, पर्यटक परिवहन संचालकों, खाद्य और पेय इकाइयों, ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स, कन्वेंशन सेंटर और पर्यटक सुविधा प्रदाताओं को शामिल करने के लिए निधि+ में अद्यतन किया गया। 

भारत में वर्ष 2018 से वर्ष 2022 की अवधि के दौरान घरेलू पर्यटक यात्राओं (DTVs) और विदेशी पर्यटक यात्राओं (FTVs) का विवरण नीचे दिया गया है:

वर्षघरेलू पर्यटक यात्राएं (लाख)विदेशी पर्यटक यात्राएं (लाख)
201818537.9288.5
201923219.8314.1
20206102.271.7
20216776.310.5
202217310.185.9

Also Read:

वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2024

Shares: