संदर्भ:

श्रीलंका मित्र शक्ति अभ्यास के 10 वें संस्करण की मेजबानी कर रहा है।

अन्य संबंधित जानकारी

  • भारतीय सेना और श्रीलंकाई सेना श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत के मदुरोया (Maduruoya) के बीच होने वाले संयुक्त अभ्यास, “मित्र शक्ति” के 10वें संस्करण का आयोजन होगा।
  • 12 अगस्त, 2024 से शुरू होने वाले इस अभ्यास में श्रीलंकाई सेना की गजाबा रेजिमेंट और भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स (राज रिफ़) के 120 सैनिकों की एक इकाई शामिल होगी।
  • इस वर्ष का अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अनुरूप अर्ध-शहरी परिवेश में संचालित होने वाली संयुक्त अभियानों पर केंद्रित है, जो शांति और सुरक्षा के लिए खतरों से संबंधित कार्रवाइयों से संबंधित है।
  • “मित्र शक्ति” का पिछलें संस्करण का आयोजन भारत के पुणे स्थित औंध सैन्य स्टेशन (Aundh Military Station) में हुआ था, जिसमें मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों ने भाग लिया था।

अभ्यास का उद्देश्य

  • इसका उद्देश्य कौशल, अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाकर दोनों सेनाओं की परिचालन दक्षता में सुधार करना है।
  • यह सहयोग समकालीन सुरक्षा चुनौतियों, जैसे आतंकवाद-रोधी और शहरी युद्ध, से निपटने हेतु सेनाओं की क्षमताओं को बढ़ाने हेतु किया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच आयोजित होने वाले अन्य अभ्यास

  • नौसैन्य अभ्यास (एसएलआईएनईएक्स- SLINEX)।

Also Read:

महाराष्ट्र सरकार की नदी जोड़ो परियोजना

Shares: