संदर्भ:

खान मंत्रालय के हालिया आंकड़ों के अनुसार , वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में, भारत दुनिया में एल्युमीनियम, चूना पत्थर और लौह अयस्क का क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।

खनिज उत्पादन में वृद्धि

  • वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड उत्पादन स्तर तक पहुंचने के बाद, लौह अयस्क और चूना पत्थर ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में मजबूत वृद्धि जारी रखी है।
  • कुल MCDR (खनिज संरक्षण और विकास नियम) खनिज उत्पादन में लौह अयस्क और चूना पत्थर का योगदान लगभग 80% है। वित्त वर्ष 2023-24 में लौह अयस्क का उत्पादन 275 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) तक पहुँच गया, जबकि चूना पत्थर का उत्पादन 450 MMT था।
  • लौह अयस्क का उत्पादन अप्रैल-जून 2023 में 72 MMT से बढ़कर 2024 की इसी अवधि में 79 MMT हो गया है, जो उल्लेखनीय 9.7% की वृद्धि को दर्शाता है।
  • चूना पत्थर का उत्पादन में भी वृद्धि हुई है, जो 114 MMT (अप्रैल-जून 2023 ) से बढ़कर 116 MMT (अप्रैल-जून 2024) हो गया, जो 1.8% की वृद्धि को दर्शाता है।

विश्व के शीर्ष उत्पादक

  • एल्युमीनियम: चीन (41 मिलियन मैट्रिक टन)
  • चूना पत्थर: चीन
  • लौह अयस्क: ऑस्ट्रेलिया (960 मिलियन मैट्रिक टन)

अलौह धातु क्षेत्र

  • अलौह धातु क्षेत्र में, प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन में 1.2% की वृद्धि देखी गई है, जो वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बढ़कर 10.43 लाख टन हो गया। ये पिछले वर्ष की समान अवधि में 10.28 लाख टन था।
  • 2023 में, भारत ने 4.1 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) प्राथमिक एल्युमीनियम का उत्पादन किया, जो वैश्विक उत्पादन का 6 प्रतिशत है, जिसमें से 56% या 2.3 MMT निर्यात किया जाता है।
  • विश्व स्तर पर, चीन 59% उत्पादन हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है।

आर्थिक निहितार्थ

  • लौह अयस्क और चूना पत्थर उत्पादन में निरंतर वृद्धि, इस्पात और सीमेंट जैसे उपयोगकर्ता उद्योगों में मजबूत मांग का संकेत देती है।
  • एल्युमीनियम उत्पादन में वृद्धि के साथ , ये रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, ऑटोमोटिव और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में सतत आर्थिक गतिविधि का संकेत देते हैं , जिससे वैश्विक खनिज बाजार में भारत की स्थिति मजबूत होती है।

Also Read:

अमेरिका ने यूएई को पीछे छोड़ भारत का दूसरा सबसे बड़ा एलएनजी आपूर्तिकर्ता बना

Shares: