संदर्भ:

हाल ही में, कतर ने 10 जुलाई, 2024 को दोहा में भारत-कतर संयुक्त कार्य समूह बैठक की मेजबानी की।

अन्य संबंधित जानकारी

  • संयुक्त कार्य समूह की बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के आर्थिक सलाहकार तथा कतर के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं व्यापार समझौते के निदेशक ने की।
  • दोनों पक्षों ने खाद्य सुरक्षा और सहयोग पर समझौता ज्ञापन (MoU) की प्रगति की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने निजी क्षेत्रों के व्यापार और निवेश में सहयोग के लिए संयुक्त व्यापार परिषद को सक्रिय करने की संभावित व्यवस्था पर भी विचार-विर्मश किया। 
  • दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के क्षेत्रों को बढ़ाने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की।
  • द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह की अगली बैठक वर्ष 2025 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

भारत-कतर संबंध

आर्थिक सहयोग

  • भारत और कतर के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2023-24 में 14.08 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि वर्ष 2022-23 में यह 18.77 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • भारत, कतर का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। कतर के लिए भारत शीर्ष तीन सबसे बड़े निर्यात गंतव्यों में से एक है (अन्य दो चीन और जापान हैं)।
  • कतर, भारत को एलएनजी (LNG) का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश है (वित्त वर्ष 2022-23 में 8.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर का 10.74 एमएमटी), जो भारत के वैश्विक एलएनजी आयात का 48% से अधिक हिस्सा है।
  • कतर द्वारा भारत को किए जाने वाले प्रमुख निर्यातों में एलएनजी, एलपीजी (LPG), रसायन और पेट्रोरसायन, प्लास्टिक और एल्युमीनियम वस्तुएं शामिल हैं।

राजनीतिक संबंध

  • दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय यात्राओं का नियमित आदान-प्रदान होता रहा है। भारत के प्रधानमंत्री ने कतर के तत्कालीन अमीर के निमंत्रण पर वर्ष 2016 में दोहा का दौरा किया था।
  • भारत के प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2023 में दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान आमिर से मुलाकात की और भारत-कतर द्विपक्षीय साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।

रक्षा सहयोग

  • भारत नियमित रूप से दोहा में द्विवार्षिक दोहा अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी और सम्मेलन (DIMDEX) में भाग लेता है।
  • भारत-कतर रक्षा सहयोग समझौते पर नवंबर, 2008 में प्रधानमंत्री की कतर यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे

समुदाय 

  • दिसंबर 2023 तक, कतर में 835,000 से अधिक भारतीय नागरिक निवास करते हैं, जो सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है और कतर की कुल आबादी का लगभग 27% है।

Also Read:

7वीं भारत-जापान चिकित्सा उत्पाद विनियामक संगोष्ठी

Shares: