संदर्भ:

हाल ही में, भारत और वियतनाम ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित करने का निर्णय लिया है। 

अन्य संबंधित जानकारी

  • राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (National Maritime Heritage Complex-NMHC) की स्थापना के लिए नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में भारत और वियतनाम के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी।
  • दोनों देश अपने समुद्री इतिहास से संबंधित कलाकृतियों, प्रतिकृतियों, चित्रकलाओं, अभिलेखीय आंकड़ों और अन्य पुरावशेषों के आदान-प्रदान और ऋण पर मिलकर काम करेंगे।
  • इस परियोजना का उद्देश्य राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर में एक शैक्षणिक और मनोरंजक स्थान बनाना है जिसमें नवीनतम प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा।
  • दोनों देश समुद्री विरासत पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने, डिजाइन संबंधी जानकारी साझा करने तथा समुद्री विरासत एवं संरक्षण प्रयोगशाला विकसित करने पर भी सहयोग करेंगे।

लोथल साइट

  • हड़प्पा बंदरगाह शहर लोथल के पुरातात्विक अवशेष खम्बात की खाड़ी में साबरमती की सहायक भोगवा नदी के किनारे स्थित हैं।
  • लोथल का उत्खनित स्थल सिंधु घाटी सभ्यता का एकमात्र बंदरगाह शहर है।
  • लोथल को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची (2014) के लिए नामित किया गया था और इसका आवेदन यूनेस्को की अस्थायी सूची में लंबित है।

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC)

  • पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के विकास की परिकल्पना की है।
  • भारतीय बंदरगाह संघ नोडल एजेंसी है, जबकि इंडियन पोर्ट रेल कॉर्पोरेशन लि. (IPRCL) परियोजना की निष्पादन एजेंसी है।
  • इस परियोजना की आधारशिला मार्च 2019 में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी और यह परियोजना 2022 में शुरू हुई। 
  • राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुसंधान और सीखने के केंद्र के रूप में काम करेगा, जिसमें शैक्षिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। 
  • गुजरात सरकार ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के लिए सरगवाला गांव में 400 एकड़ भूमि आवंटित की है।
  • इस राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर में निम्नलिखित विशेषताएं होंगी:
  1. दुनिया के सबसे ऊंचे प्रकाश स्तंभ संग्रहालयों में से एक।
  2. दुनिया की सबसे बड़ी खुली जलीय गैलरी।
  3. भारत का सबसे भव्य नौसेना संग्रहालय।
  4. लोथल में हड़प्पाकालीन वास्तुकला और जीवनशैली को दर्शाने वाला लघु मनोरंजन व्यवस्था।
  5. 4 विषय आधारित पार्क।

Also Read:

India elected vice-chair of IPEF Supply Chain Council

Shares: