संदर्भ:

भारत और मॉरीशस ने कार्मिक प्रबंधन एवं शासन (Personnel Management and Governance) के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बनाने रखने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की हैं।

बैठक संबंधी मुख्य बातें

  • भारत के विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान भारत के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances-DARPG) और मॉरीशस गणराज्य के लोक सेवा मंत्रालय के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई।
  • इस बैठक के दौरान, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (National Centre for Good Governance-NGCS) में मॉरीशस के सिविल सेवा के अधिकारियों हेतु कार्मिक प्रशासन, शासन और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में सहयोग संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।

भारत-मॉरीशस सहयोग के क्षेत्र –

  • सुशासन प्रथाओं को साझा करना। 
  • कार्मिक प्रबंधन और शासन में सूचना का आदान-प्रदान। 
  • मॉरीशस सिविल सेवा अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन करना।

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र मॉरीशस के सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का संचालन करेगा।

  • दोनों देशों के बीच के सहयोग को आगे बढ़ाने हेतु सितंबर, 2024 में मॉरीशस से एक वरिष्ठ-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के भारत आने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG)

  • इसकी स्थापना वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत एक शीर्ष-स्तरीय स्वायत्त संस्था के रूप में की गई थी।
  • राष्ट्रीय सुशासन केंद्र सभी क्षेत्रों में स्थानीय, राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के शासन संबंधी विषयों कर कार्य करता है।  

भारत और मॉरीशस के बीच का द्विपक्षीय संबंध

  • भारत ने वर्ष 1968 में मॉरीशस की स्वतंत्रता से पूर्व ही वर्ष 1948 में मॉरीशस के साथ राजनयिक संबंध स्थापित कर लिये थे।
  • वर्ष 1948 से वर्ष 1968 के बीच ब्रिटिश शासित मॉरीशस में भारत का प्रतिनिधित्व एक भारतीय आयुक्त द्वारा किया गया था, तथा उसके बाद वर्ष 1968 में मॉरीशस के स्वतंत्र होने के बाद वहाँ भारत का प्रतिनिधित्व एक उच्चायुक्त द्वारा किया जाता है।
  • वर्ष 1987 में, भारत ने इंदिरा गांधी भारतीय संस्कृति केंद्र (IGCIC) की स्थापना की, जो विदेश में भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र है।
  • वर्ष 2005 से भारत मॉरीशस के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है।
  • मॉरीशस और भारत ने वर्ष 2021 में व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौता (Comprehensive Economic Cooperation and Partnership Agreement-CECPA) पर हस्ताक्षर किया।

Also Read:

भारतीय शोधकर्ताओं ने उर्वरक के उपयोग को कम करने वाली चावल की किस्मों की पहचान की

Shares: