संदर्भ:

हाल ही में, जापान ने भारत और जापान का संयुक्त समुद्री अभ्यास-24 (जिमेक्स 24) के 8 वें संस्करण की मेजबानी की।

अन्य संबंधित जानकारी

  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना (IN) की ओर से आईएनएस शिवालिक (INS Shivalik) और जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (JMSDF) की ओर से गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जेएस युगिरी (JS Yugiri) ने भाग ले रहे है।
    शिवालिक श्रेणी का यह कई भूमिका निभाने वाला (मल्टी रोल) स्टील्थ फ्रिगेट भारतीय नौसेना में सेवारत है। यह भारत में निर्मित पहला स्टील्थ युद्धपोत है।
  • इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्री दोनों चरण शामिल हैं।
  • बंदरगाह चरण में पेशेवर, खेल और सामाजिक संपर्क शामिल है, जिसके बाद दोनों देशों की नौसेनाओं ने समुद्र में संयुक्त रूप से अपने युद्ध कौशल दिखाएगी।

जिमेक्स (JIMEX) के बारे में

  • यह भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।
  • JIMEX अभ्यास का पहला संस्करण वर्ष 2012 में आयोजित किया गया था।

जिमेक्स (JIMEX) का महत्व

  • यह एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना (IN) और कमांडर जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (JMSDF) के बीच परिचालन संबंधी बातचीत को सुविधाजनक बनाता है।
  • निरंतर बढ़ते सैन्य अभ्यासों से बीजिंग को उसके विरुद्ध धीरे-धीरे बन रहे गठबंधन के बारे में स्पष्ट संदेश देता है।
  • यह अभ्यास दोनों नौसेना बलों के बीच निरंतर सहयोग में योगदान देता है, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार की सुरक्षा करने के साथ-साथ इस क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

भारत और जापान के बीच होने वाले अन्य युद्धाभ्यास 

  • धर्म गार्जियन (थल सेना)
  • मालाबार अभ्यास (नौसेना)
  • ‘वीर गार्जियन’ और शिन्यू मैत्री (वायु सेना)

Also Read:

BRICS समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक

Shares: