संबंधित पाठ्यक्रम

सामान्य अध्ययन-3: आईटी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-प्रौद्योगिकी, जैव- प्रौद्योगिकी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के क्षेत्र में जागरूकता।

संदर्भ:

हाल ही में, रूसी राष्ट्रपति ने परमाणु ऊर्जा चालित क्रूज मिसाइल बुरेवस्तनिक के सफल अंतिम परीक्षण की घोषणा की।

अन्य संबंधित जानकारी

  • 9M730 बुरेवस्तनिक मिसाइल को “स्टॉर्म पेट्रोल” के नाम से भी जाना जाता है। इसे एक अद्वितीय रणनीतिक हथियार माना गया है जिसका विश्व में कोई समकक्ष नहीं है। नाटो ने इसे SSC-X-9 स्काईफॉल नाम दिया गया है।
  • इस मिसाइल ने लगभग पंद्रह घंटे तक सफलतापूर्वक उड़ान भरी और लगभग 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की।
  • इस परीक्षण ने रूस की लंबी दूरी और कम ऊँचाई पर उच्च सटीकता के साथ उड़ान भरने की क्षमता का प्रदर्शन किया, जिस कारण उसने परमाणु निवारक क्षमता में एक नए चरण में प्रवेश किया है।

बुरेवस्तनिक मिसाइल के बारे में

  • बुरेवस्तनिक एक जमीन से प्रक्षेपित की जाने वाली, परमाणु ऊर्जा चालित क्रूज मिसाइल है जिसे रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा 10,000 से 20,000 किलोमीटर के बीच अंतरमहाद्वीपीय सीमा प्राप्त करने के लिए विकसित किया गया है।
  • यह मिसाइल परमाणु प्रणोदन और परमाणु वारहेड प्रौद्योगिकी का संयोजन है, जिससे यह अप्रत्याशित उड़ान पथों के माध्यम से उन्नत एंटी-मिसाइल प्रणालियों से बचने में सक्षम है।
  • पारंपरिक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के विपरीत यह मिसाइल 50 से 100 मीटर की कम ऊंचाई बनाए रखती है और पता लगने से बचने के लिए बार-बार अपना रास्ता बदलती रहती है। ध्यातव्य है कि अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें पूर्वानुमानित अंतरिक्ष प्रक्षेप पथों का अनुसरण करती हैं।
  • प्रणोदन प्रणाली संभवतः प्रक्षेपण के दौरान एक पारंपरिक इंजन का उपयोग करती है और निरंतर प्रणोदन के लिए हवा को अत्यधिक गर्म करने हेतु उड़ान के बीच में एक कॉम्पैक्ट परमाणु रिएक्टर को सक्रिय करती है, जिससे इसकी सहिष्णु क्षमता काफ़ी बढ़ जाती है।
  • बुरेवस्तनिक, पोसाइडन परमाणु टारपीडो के साथ रूस के उन्नत परमाणु शस्त्रागार का हिस्सा है, जो इसकी द्वितीय-आक्रमण और रणनीतिक निवारक क्षमताओं को मजबूती प्रदान करता है।
  • बुरेवस्तनिक, रूस के नए परमाणु शस्त्रागार के हिस्से के रूप में उन छह रणनीतिक हथियारों में से एक है जिनका अनावरण राष्ट्रपति पुतिन द्वारा 2018 में किया गया था। 

Source:
Indenpendent
The Hill
The Moscow Times

Shares: