संदर्भ:

हाल ही में, केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (Central Road Research Institute-CRRI) ने भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून के साथ मिलकर बायो-बिटुमेन का उपयोग करके 1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया।

अन्य संबंधित जानकारी

  • यह परियोजना भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है।
  • वर्तमान में, भारत अपनी वार्षिक बिटुमेन आवश्यकता का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है। पिछले वित्तीय वर्ष में भारत ने 3.21 मिलियन टन बिटुमेन का आयात किया था, जबकि भारत में स्थानीय स्तर पर 5.24 मिलियन टन बिटुमेन का उत्पादन किया गया था।
  • इस परियोजन के जरिए सरकार का लक्ष्य आगामी दशक में बिटुमेन के आयात को बायो-बिटुमेन से प्रतिस्थापित करना है।
  • सरकार सड़क निर्माण के लिए विभिन्न विकल्पों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिनमें पुनर्चक्रण योग्य अपशिष्ट पदार्थ और शीरा यानी मोलैसेज (Molasses) भी शामिल हैं।

परियोजना का महत्व

  • यह पहल व्यापक स्तर-पर बायो-बिटुमेन का उत्पादन करने हेतु निजी संस्थाओं या सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण और हस्तांतरण का मार्ग प्रशस्त किया, जिसका उपयोग राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में किया जाएगा।
  • इस पहल से महत्वपूर्ण विदेशी मुद्रा की बचत होने के साथ-साथ भारत को बायो-बिटुमेन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की संभावना है।
  • यह हमेशा से बनी रहने वाली पराली जलाने की समस्या का समाधान प्रदान करता है। 

बायो-बिटुमेन (Bio-Bitumen) क्या है?

  • यह एक चिपचिपा पदार्थ है, जिसे कच्चे तेल से प्राप्त किया जाता है और इसका उपयोग पक्की सड़कों की सतहों को एक दूसरे से बाँधने के लिए किया जाता है।
  • यूरोबिट्यूम (Eurobitume) के अनुसार, प्रति वर्ष यूरोपीय संघ लगभग 15 मिलियन टन बिटुमेन का उत्पादन करता है।
  • सड़क के निर्माण के लिए, चिपचिपे बिटुमेन को पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़ों, रेत और बजरी जैसे समुच्चयों के साथ मिलाकर डामर बनाया जाता है, जो सड़क बनाने वाली सभी को एक-साथ बाँध कर रखता है।
  • यह सड़क निर्माण और अन्य कुट्टीम क्षेत्रों (Paved Areas) के लिए डामर बाँधने वाले पदार्थ के रूप में उपयोग की जाने वाली एक महत्वपूर्ण सामग्री है।
  • बिटुमेन एक टिकाऊ निर्माण सामग्री है, जिसके उपयोग/कार्यात्मक अवधि के दौरान पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव पड़ता है, तथा डामर बाइंडर के रूप में यह पूरी तरह से पुन: प्रयोज्य है।

Also Read:

विश्व मगरमच्छ दिवस 2024

Shares: