संदर्भ:

वियतनाम लगातार चौथे वर्ष प्रवासियों के लिए सबसे किफायती देश बना हुआ है, जबकि सूची में भारत छठे स्थान पर है।

अध्ययन के मुख्य निष्कर्ष

अंतरराष्ट्रीय संगठन (इंटरनेशन्स) द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में वियतनाम को 53 गंतव्य देशों में से प्रथम स्थान दिया गया है, जिसका कारण वहां रहने की कम लागत, वित्तीय स्थिरता और जीवन की समग्र गुणवत्ता है। 

  • ये कारक वियतनाम को विदेश में स्थानांतरित होने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक आकर्षक गंतव्य देश बनाते हैं।
  • दुनिया भर के 174 क्षेत्रों में 12,000 से अधिक प्रवासियों का सर्वेक्षण करने वाले इस अध्ययन ने भोजन, परिवहन और मनोरंजन जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए उचित व्यय के साथ-साथ किफायती दामों पर आवास उपलब्धता में वियतनाम के प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त पर प्रकाश डाला।
  • वियतनाम विदेश में स्थानांतरित होने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक लोकप्रिय स्थान है, क्योंकि प्रवासी लंबे समय से देश के मैत्रीपूर्ण वातावरण और दैनिक जीवन में समायोजन की आसानी की सराहना करते रहे हैं।

प्रवासी गंतव्य सूची में भारत की रैंकिंग:

  • भारत ने शीर्ष 10 प्रवासी गंतव्यों की सूची में छठा स्थान प्राप्त किया।
  • अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध रोजगार अवसरों के लिए जाना जाने वाला भारत पारंपरिक आकर्षण और आधुनिक सुविधाओं के मिश्रण की चाहत रखने वाले प्रवासियों को लगातार आकर्षित कर रहा है।

दक्षिण पूर्व एशिया की प्रमुखता:

  • रैंकिंग में दक्षिण-पूर्व एशिया प्रमुखता से उभरा, जिसमें वियतनाम, थाईलैंड, इंडोनेशिया और फिलीपींस शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं।
  • ये देश अपने जीवंत समुदायों, सांस्कृतिक विविधता और अनुकूल जीवन स्थितियों के लिए प्रसिद्ध हैं, जो प्रवासियों को एक संतोषजनक जीवनशैली का अनुभव प्रदान करते हैं।

मूल्यांकन में प्रमुख कारक:

  • इंटरनेशन्स के अध्ययन में कई प्रमुख कारकों के आधार पर गंतव्यों का मूल्यांकन किया है:
  1. जीवन की गुणवत्ता
  2. डिजिटल कनेक्टिविटी
  3. आवास की उपलब्धता
  4. कैरियर की संभावनाओं
  5. वेतन स्तर
  6. नौकरी की सुरक्षा
  • यह व्यापक मूल्यांकन, अंतर्राष्ट्रीय स्थानांतरण (विदेश में जाने) पर विचार कर रहे प्रवासियों को बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है तथा उन्हें विदेश में अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्रदान करता है।

प्रवासियों के लिए शीर्ष 10 किफायती गंतव्य

  1. वियतनाम
  2. कोलंबिया
  3. इंडोनेशिया
  4. पनामा
  5. फिलीपींस
  6. भारत
  7. मैक्सिको
  8. थाईलैंड
  9. ब्राजील
  10. चीन

Also Read:

यूनेस्को ने 11 नए बायोस्फीयर रिजर्व की घोषणा की

Shares: